Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप के साथ सर्दी की विदाई

देहरादून समेत कई जिलों में बादल

Weather Update
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

सोमवार को देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। दिन में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

चारधाम और ऊंची चोटियों पर हिमपात

चारधाम क्षेत्रों, हेमकुंड साहिब, औली और अन्य ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात का दौर जारी रहा। इस बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कमी हो सकती है।

मंगलवार का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।

मैदानी जिलों में शुष्क मौसम

राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

देहरादून: अधिकतम 22.4°C, न्यूनतम 11.4°C

ऊधम सिंह नगर: अधिकतम 22.9°C, न्यूनतम 7.0°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 13.1°C, न्यूनतम 5.8°C

नई टिहरी: अधिकतम 18.6°C, न्यूनतम 5.8°C

Weather Update: तेज धूप ने बदला मौसम, फरवरी में महसूस हो रही मार्च जैसी गर्मी

2