Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप के साथ सर्दी की विदाई

फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान 15 फरवरी तक 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और तेज धूप के चलते यह साफ हो गया है कि अब सर्दी की वापसी नहीं होगी।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 9 फरवरी को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साफ आसमान और तेज धूप के चलते यह साफ संकेत है कि अब सर्दी की वापसी नहीं होगी।

Weather Update: तेज धूप ने बदला मौसम, फरवरी में महसूस हो रही मार्च जैसी गर्मी

दिन गर्म, सुबह-शाम हल्की ठंड

Weather Update
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में दिन के समय गर्माहट साफ महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बरकरार है। 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 38 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में सुबह का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

सर्द कपड़ों की पैकिंग शुरू

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आ रहे हैं। स्वेटर और जैकेट अब अलमारी में रखे जाने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और धीरे-धीरे यह 30 डिग्री की ओर बढ़ेगा। रात का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि रातों में हल्की ठंड बनी रहेगी।

हवाओं की रफ्तार घटी, कोहरा सिमटा

बीते 24 घंटों में हवाओं की रफ्तार में कमी आई है। पहले जहां हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, अब वे घटकर 17 किलोमीटर प्रति घंटे पर आ गई हैं। लगातार तेज धूप और साफ मौसम के कारण सुबह का घना कोहरा भी सिमटने लगा है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर 9 और 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है। इससे मौसम में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क ही रहेगा। इसका मतलब है कि अब कड़ाके की सर्दी की वापसी नहीं होगी और गर्मी इस बार जल्दी दस्तक दे रही है।

Kal Ka Mausam: बारिश और बर्फबारी का खतरा! पहाड़ी राज्यों समेत अन्य का जानें हाल