Weather Update: थम गया बारिश का दौर, अब सताएगी चिलचिलाती धूप; जानें लखनऊ से नोएडा तक का हाल

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी और बारिश का दौर अब थम गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज लखनऊ, नोएडा और वाराणसी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थम गया है। सोमवार, 23 मार्च को मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि सुबह के समय कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश के इस हालिया दौर ने लोगों को तपती गर्मी से अस्थायी राहत जरूर दी है, लेकिन अब तापमान में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की तैयारी, मार्च में फिर लौटेगी गुलाबी ठंड

प्रमुख शहरों का हाल

Weather Update
जानें लखनऊ से नोएडा तक का हाल

प्रदेश के अलग-अलग संभागों में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहने वाला है, लखनऊ में आज दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहाँ अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम का मौसम सुखद बना रहेगा।

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के वक्त हल्का कोहरा या धुंध जैसे बादल दिख सकते हैं, परंतु दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। धर्मनगरी वाराणसी में पिछले 48 घंटों में मौसम काफी बदला हुआ रहा है। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते यहाँ का अधिकतम तापमान गिरकर 27°C तक आ गया है। हालांकि, आज से यहाँ भी मौसम साफ होने और धूप खिलने की उम्मीद है।

तापमान में उछाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश का सिलसिला थमते ही अब उत्तर प्रदेश के तापमान में ‘यू-टर्न’ देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों के भीतर गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, यहाँ पारे में सबसे अधिक उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ेगी और तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 32°C से 35°C के बीच रहने के आसार हैं।

26 मार्च से फिर बदलेगा मिजाज

राहत की बात यह है कि गर्मी का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेश के आसमान में एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। राहत की बात यह है कि अभी किसी भारी तबाही या ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं है; सभी जिले ‘ग्रीन ज़ोन’ में रहेंगे।

Weather Update: मार्च में ‘दिसंबर’ वाली ठंड! दिल्ली-NCR में कोहरे का डबल अटैक, टूट गया 6 साल का रिकॉर्ड

2