Weather Update: बारिश और बर्फबारी के अलग-अलग रंग! यूपी समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। कहीं तेज ठंड और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, तो कहीं बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। यूपी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण भारत में मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी जानना बेहद जरूरी हो गया है।

यूपी समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

Weather Update: फरवरी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा बीत चुका है, लेकिन सर्दी अभी भी पूरी तरह विदा लेने के मूड में नहीं है. देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. सुबह और शाम की ठंड, दिन में तेज धूप, कहीं कोहरा तो कहीं हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी, मौसम ने हर रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में 7 फरवरी के आसपास मौसम का हाल।

Kal Ka Mausam: शीतलहर और कोहरे का असर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?

एनसीआर: सुबह-शाम की गलन, दिन में धूप का असर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों मौसम का मिज़ाज काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है. सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है. वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल आती है, जिससे कुछ घंटों के लिए गर्मी महसूस होती है. यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकता है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है. 7 फरवरी को अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 8 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है और मध्यम स्तर का कोहरा (मॉडरेट फॉग) छाए रहने का अनुमान है.

Weather Update: बारिश-कोहरे की छुट्टी, यूपी में चलेगी तेज हवाएं

तमिलनाडु: कोहरा, हल्की ठंड और कहीं-कहीं बारिश

तमिलनाडु: कोहरा, हल्की ठंड और कहीं-कहीं बारिश
तमिलनाडु: कोहरा, हल्की ठंड और कहीं-कहीं बारिश

तमिलनाडु में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के कई रूप देखने को मिल सकते हैं. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड के साथ सुबह के समय कोहरा छा सकता है. खासकर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है.

नीलगिरि, सेलम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट जैसे जिलों में सुबह के शुरुआती घंटों में धुंध लोगों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु और उपजाऊ डेल्टा क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. कराईकल और आसपास के तटीय इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.

Weather Update: दिल्ली में ठंड की विदाई के संकेत, फरवरी के पहले हफ्ते से चढ़ने लगा तापमान

पुडुचेरी: शुष्क मौसम का अनुमान

पुडुचेरी में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यहां आसमान ज्यादातर साफ या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे जनजीवन सामान्य बना रहेगा.

चेन्नई: बादलों के बीच सुहावना मौसम

चेन्नई: बादलों के बीच सुहावना मौसम
चेन्नई: बादलों के बीच सुहावना मौसम

चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. भारी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन के समय हल्की गर्मी और शाम के वक्त सुहावना मौसम लोगों को राहत दे सकता है.

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कहर, गुलमर्ग-पहलगाम में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार देखा गया है. 7 फरवरी को राज्य के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. 8 फरवरी को मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है.