Weather Update: बारिश ने बढ़ाई यूपी की ठंडक, लखनऊ समेत 42 जिलों में मौसम अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 8, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है और बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बदलाव के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह और दिन के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। वहीं, तेज हवाओं के चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी लखनऊ से लेकर वाराणसी और प्रयागराज तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather Update
बारिश ने बढ़ाई यूपी की ठंडक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 8 अक्टूबर को पूर्वांचल के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राज्य के करीब 25 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और कमी आएगी और ठंडक बढ़ेगी।

लखनऊ से वाराणसी तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

Weather Update
बारिश ने बढ़ाई यूपी की ठंडक

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मुख्य रूप से शामिल हैं। लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और सुल्तानपुर।

पूर्वांचल क्षेत्र: अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ और बलिया।

इन सभी इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, उन्नाव, रायबरेली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जहां कोई गंभीर चेतावनी नहीं दी गई है।

तापमान में गिरावट और आगामी मौसम का पूर्वानुमान

Weather Update
बारिश ने बढ़ाई यूपी की ठंडक

लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के मौसम में ठंडक घुलने लगी है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है, हालांकि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है। दूसरी ओर, रात के समय न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

आने वाले 48 घंटों तक प्रदेश में कहीं धूप तो कहीं बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अक्टूबर से बारिश का यह दौर थम जाएगा और पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा। इस बदलाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दियों के आगमन की प्रक्रिया धीरे-धीरे तेज होने की उम्मीद है।

Weather Update: आज यूपी के कई हिस्सों में बरसेंगे बदरा, आंधी-बारिश को लेक