Weather Update: आज यूपी के कई हिस्सों में बरसेंगे बदरा, आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 7, 2026

Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी 7 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश, आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड की आधिकारिक दस्तक तय मानी जा रही है। अगले 48 घंटे से लेकर 10 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश का यही दौर जारी रहेगा।

Weather Update: अगले कुछ घंटों में भारी बारिश, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी का अलर्ट

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का अनुमान

Weather Update
आज यूपी के कई हिस्सों में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी के भी कई इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है।

इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले 48 घंटे रहेंगे भारी, तापमान में होगी बड़ी गिरावट

Weather Update
आज यूपी के कई हिस्सों में बरसेंगे बदरा

राज्य में अगले 48 घंटे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर चलेगा। इस लगातार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी कमी दर्ज की जा सकती है। बारिश का यह दौर थमते ही प्रदेश में ठंड का असर साफ तौर पर महसूस होने लगेगा और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

किन जिलों में जारी हुआ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट?

राज्य के विभिन्न जिलों को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसे दो प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है:

तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट वाले प्रमुख जिले

नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और बलिया। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी वाले जिले

Weather Update
आज यूपी के कई हिस्सों में बरसेंगे बदरा

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर और गोरखपुर। इन क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

UP News: शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, दो महीने के मानदेय के लिए