Weather Update: दिल्ली में सुहानी सुबह के साथ खिली धूप, बारिश ने रोकी गर्मी की रफ्तार; जानें कब से चलेगी लू

बेमौसम बारिश के बाद शुक्रवार को दिल्ली में अप्रैल की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। 17°C न्यूनतम तापमान और हल्की धुंध के साथ दिल्लीवालों को शुरुआती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि यह राहत अस्थायी है और अगले कुछ दिनों में पारा तेजी से चढ़कर 38°C तक पहुँच सकता है। जानिए आने वाले दिनों में कब तक मिलेगी लू से राहत और कैसा रहेगा राजधानी का मिजाज।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ वर्षों में अप्रैल के महीने की सबसे ठंडी सुबहों में से एक है। आमतौर पर अप्रैल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल हुई बारिश ने चिलचिलाती धूप से फिलहाल राहत दिला रखी है।

Kal Ka Mausam: देशभर में अलग-अलग हालात, कहीं तेज बारिश तो कहीं बढ़ती गर्मी

कैसा रहेगा आज का दिन?

Weather Update
दिल्ली में सुहानी सुबह के साथ खिली धूप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तीव्रता बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1 डिग्री कम है। दिन के दौरान धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे शाम के समय मौसम फिर से थोड़ा सामान्य हो सकता है।

अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही अभी राहत है, लेकिन आने वाले दिनों में पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा।

11 और 12 अप्रैल: इन दो दिनों में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 35°C से 36°C तक पहुँचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20°C के करीब पहुँच जाएगा।

13 और 14 अप्रैल: आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और कड़ी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 37°C तक जा सकता है।

15 अप्रैल: इस दिन तापमान 38°C को छू सकता है, जिससे गर्मी का वास्तविक प्रभाव महसूस होना शुरू हो जाएगा।

लू (Heatwave) को लेकर क्या है IMD की राय?

बढ़ते तापमान के बीच दिल्लीवालों के लिए एक राहत भरी खबर भी है। IMD के प्रवक्ता अखिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है। मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल में लू के दिनों की संख्या सामान्य रहने की उम्मीद है।

हालांकि, अप्रैल से जून 2026 के मौसमी पूर्वानुमान (Seasonal Outlook) के मुताबिक, इस साल गर्मी के सीजन में लू के दिनों की कुल संख्या सामान्य से अधिक रह सकती है। यानी अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के बाद भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।

हवा में नमी और स्वास्थ्य पर असर

अगले कुछ दिनों में सुबह के समय नमी (Humidity) का स्तर 60% के करीब रहेगा, जो शाम होते-होते 30-35% तक गिर जाएगा। नमी में गिरावट और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा में शुष्की और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में अब चढ़ेगा पारा, बारिश के बाद खिली तेज धूप; जानें अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान