Weather Update: पंजाब में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, राज्य के छह जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत पंजाब के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।
Punjab News: बी.एल. संतोष का बड़ा बयान, पंजाब की हर विधानसभा सीट पर
सोमवार को कई जिलों में बारिश की संभावना
मानसून के कमजोर पड़ने से पहले सोमवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
हालांकि, यह राहत लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। मंगलवार से बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान दोबारा बढ़ सकता है। इसके साथ ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
बठिंडा सबसे गर्म, लुधियाना में सबसे कम न्यूनतम तापमान
राज्य में फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। रविवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो लुधियाना में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में भी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। अमृतसर में 34.3 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 34.7 डिग्री, पठानकोट में 34.4 डिग्री और गुरदासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा एसबीएस नगर में 33.1 डिग्री, होशियारपुर में 32.8 डिग्री, फिरोजपुर में 35.2 डिग्री और रूपनगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी
पंजाब के न्यूनतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री, पटियाला में 26.4 डिग्री, पठानकोट में 24.8 डिग्री और बठिंडा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री, फिरोजपुर में 27.2 डिग्री और रूपनगर में 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश सीमित रहने से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि, छह जिलों में बारिश होने से वहां लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
Punjab News: भाजपा ने पंजाब में तेज की संगठन की तैयारी, बीएल संतोष करेंगे










