Weather Update: अयोध्या में सुबह से हो रही बारिश, आगरा में घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का डबल अटैक रहेगा, पश्चिमी यूपी में तापमान 4–6 डिग्री तक गिरेगा। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ घना कोहरा रहेगा, दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 28, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार, 28 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी के जिलों में अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम सामान्य नहीं है। यहां कोहरा और बारिश के साथ तेज हवाओं का असर रहेगा। 29 जनवरी तक दोनों ही संभागों में कोहरा और ठंडा मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अयोध्या में बारिश, आगरा में शून्य विजिबिलिटी

Weather Update
अयोध्या में सुबह से हो रही बारिश

रामनगरी अयोध्या में सुबह 4 बजे से बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर जारी है। तापमान गिरा है और ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं आगरा में घना कोहरा देखने को मिला है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य के बराबर है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

किस जिलों में कोहरा छाएगा

आज मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, एटा और फर्रुखाबाद में 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा रहेगा। इसके अलावा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

लखनऊ-नोएडा में मौसम कैसा रहेगा

Weather Update
अयोध्या में सुबह से हो रही बारिश

राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अगले 24 घंटे में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद तापमान में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और मौसम और भी अस्थिर रहेगा। इस तरह, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा, जिसमें कोहरा, बारिश, तेज हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव प्रमुख रहेंगे।

Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का कहर, 1 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम