Weather Update: तेज धूप ने बदला मौसम, फरवरी में महसूस हो रही मार्च जैसी गर्मी

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक गर्म हो गया है। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी माह के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन बढ़ा है। तेज धूप निकलने के कारण लोगों को फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अनुभव होने लगा है। सोमवार को लखनऊ में दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

Kal Ka Mausam: बारिश और बर्फबारी का खतरा! पहाड़ी राज्यों समेत अन्य का जानें हाल

अगले दिनों का पूर्वानुमान

Weather Update
तेज धूप ने बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों तक मध्य, पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि की संभावना है। इसका मतलब है कि प्रदेशभर में गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है।

कोहरे का असर खत्म

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह तराई क्षेत्रों, खासकर उत्तराखंड और नेपाल से सटे जिलों में थोड़ी देर के लिए कोहरा छाया रहा। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार से प्रदेशभर में कोहरे का असर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

सबसे गर्म जिले

लगातार दूसरे दिन बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कानपुर और वाराणसी में रात का तापमान सबसे अधिक रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों का मौसम

फिलहाल अगले पांच से छह दिनों तक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं रहेगा। इसका अर्थ है कि बारिश या ठंडी हवाओं की संभावना नहीं है। तेज धूप के साथ दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

Weather Update: कब खत्म होगी ठंड? मौसम विभाग ने बताई राहत की तारीख

2