Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड एक बार फिर लौट आई है। कोहरे और शीत दिवस जैसे हालात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। लखनऊ से लेकर नोएडा तक कई जिलों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी।
Weather Update: बर्फ की चादर में कैद हुई कश्मीर की झीलें, जम्मू में ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड
तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया कि 12 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाएगा। करीब 10 से अधिक शहरों में शीत दिवस जैसे हालात देखने को मिलेंगे। इसको लेकर IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
40 जिलों में कोहरे का असर
पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 40 जिलों में कोहरा छाएगा। इनमें से 20 जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बलरामपुर और संतकबीरनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रामपुर, बरेली, बलिया, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, संभल और मुरादाबाद में 300 से 800 मीटर दृश्यता वाला कोहरा रहेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ और नोएडा का मौसम

लखनऊ में सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा में सुबह घना कोहरा छाएगा और पूरे दिन कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।अगले तीन दिनों तक नोएडा में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
जानकारों के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते 24 घंटे में मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गोरखपुर, कुशीनगर और आजमगढ़ में जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा देखने को मिला।
Weather Update: Delhi-NCR में शीतलाहर का कहर, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम









