उत्तर प्रदेश में 52 PCS अफसरों की बल्ले-बल्ले, 2012 से 2014 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन

लखनऊ दिवाली से पहले यूपी के 52 PCS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. उत्तर प्रदेश शासन ने 7 नवंबर 2026 को 52 PCS अधिकारियों को चयन वेतनमान में प्रमोशन देने का आदेश जारी किया. इन अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये कर दिया गया है. यानी अब इन्हें लेवल-12 का फायदा मिलेगा।  इस प्रमोशन का लाभ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद पर काम संभालने की तारीख से दिया जाएगा. प्रमोशन पाने वालों में 2012, 2013 और 2014 बैच के PCS अधिकारी शामिल हैं. 2012 बैच के सुशील प्रताप सिंह और रजनीश कुमार मिश्र को

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
दिवाली से पहले यूपी के 52 PCS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. उत्तर प्रदेश शासन ने 7 नवंबर 2026 को 52 PCS अधिकारियों को चयन वेतनमान में प्रमोशन देने का आदेश जारी किया. इन अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये कर दिया गया है. यानी अब इन्हें लेवल-12 का फायदा मिलेगा। 

इस प्रमोशन का लाभ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद पर काम संभालने की तारीख से दिया जाएगा. प्रमोशन पाने वालों में 2012, 2013 और 2014 बैच के PCS अधिकारी शामिल हैं. 2012 बैच के सुशील प्रताप सिंह और रजनीश कुमार मिश्र को भी इसका लाभ मिला है। 

2013 बैच में हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव-I, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, रामजी मिश्र, शिव प्रताप शुक्ला, वंदना त्रिवेदी, त्रिभुवन, सृष्टि धवन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूजा मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप, सलिल कुमार पटेल, रत्न प्रिया, मुहम्मद मोइनुल इस्लाम, अमिताभ यादव, माया शंकर यादव, गरिमा सिंह, राजेश कुमार-पंचम और अमित कुमार-II शामिल हैं। 

वहीं 2014 बैच में अमिताभ रंजन श्रीवास्तव, दिनेश, गौरव श्रीवास्तव, सूर्य कान्त त्रिपाठी, शशि भूषण राय, दीपाली भार्गव, विनय कुमार सिंह-II, अभय कुमार पाण्डेय-II, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार, पूर्णिमा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह-II, वंदिता श्रीवास्तव-II, प्रतिपाल चौहान, मीनू राणा, विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-II, महेंद्र पाल सिंह-II, प्रदीप कुमार-II, सुनीन्द्र सुधाकरन, प्रदीप वर्मा और ललित कुमार को प्रमोशन का लाभ मिला है। 

इन पदों पर काम कर रहे हैं अधिकारी
इन अधिकारियों की तैनाती प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में है. इनमें अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, सचिव, उप निदेशक और अन्य पदों पर काम कर रहे अधिकारी शामिल हैं. शासन के आदेश के अनुसार, 52 अधिकारियों को 6600 रुपये ग्रेड पे वाले लेवल-11 से 7600 रुपये ग्रेड पे वाले लेवल-12 में प्रमोशन दिया गया है. संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश की जानकारी भेज दी गई है। 

2