Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच बारिश के आसार, जानें कब बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने के संकेत हैं। 13 मार्च की रिकॉर्ड तोड़ गर्म सुबह के बाद अब 15 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 14, 2026

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और लोगों को मार्च के महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। 13 मार्च की सुबह दिल्ली में इस साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 5.3 डिग्री अधिक था।

दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather Update: आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

14 मार्च को आंशिक बादल

Weather Update
दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर का मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। हालांकि इस दिन बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम थोड़ा सुहावना बना रह सकता है। तापमान की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं की रफ्तार लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

15 मार्च को बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 15 मार्च को राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

इसके बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। 16 और 17 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से सामान्य हो सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली के इन इलाकों में दिख सकता है असर

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के लगभग सभी हिस्सों में मौसम का यही पैटर्न देखने को मिल सकता है। उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

कुल मिलाकर आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तापमान पूरी तरह से कम नहीं होगा, लेकिन हल्की बारिश और बादलों की वजह से मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो सकता है।

Kal Ka Mausam: बारिश का अलर्ट या धूप से लोग बेहाल? जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल