Weather Update: बिहार में मानसून का दौर एक बार फिर से बेहद सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून की गतिविधियां काफी तेज रही हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ चुनिंदा जिलों में बादलों ने जमकर कहर बरपाया और अति भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है, वहीं कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है।
Weather Update: यूपी में बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
पिछले 24 घंटों में बारिश का हाल और प्रमुख आंकड़े

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सीतामढ़ी और खगड़िया जिलों में अति भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पश्चिम व पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मुंगेर, सिवान, बेगूसराय, गोपालगंज और नालंदा के इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली। मौसम की गतिविधि के दौरान कैमूर जिले में लगभग 54 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
आज 25 सितंबर के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
आज 25 सितंबर को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, औरंगाबाद, गया, नवादा और पश्चिमी चंपारण जिलों के एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, खगड़िया, मुंगेर, समस्तीपुर और सिवान जिलों में भारी वर्षा का विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
कल 26 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल 26 सितंबर को भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कल विशेष तौर पर पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात और तेज हवाएं: इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में बादलों की गरज (मेघगर्जन) और वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
तापमान में बदलाव और आगामी अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 2 से 3 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग की जरूरी सलाह और सुरक्षा निर्देश

खराब मौसम, मेघगर्जन और वज्रपात (आसानी बिजली) के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए चेतावनी जारी की है, खराब मौसम के दौरान खुले में रहने से पूरी तरह बचें।गर्जना के समय किसी सुरक्षित स्थान या पक्के मकान में ही शरण लें। खेतों या रास्तों में खड़े ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संवाहक वस्तुओं से उचित दूरी बनाकर रखें।
Weather Update : 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 85 किमी हवाओं की चेतावनी










