Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि कुछ जिलों में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर भी बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।
Weather Update : 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 85 किमी हवाओं की चेतावनी
कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सतह के पास तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर जलभराव वाले क्षेत्रों, कमजोर या जर्जर इमारतों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पूर्वी यूपी में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 से 26 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को भी पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में खेतों में काम करने वाले लोगों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। लोगों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
28 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 28 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर भी शुरू होने की उम्मीद है और अक्टूबर के शुरुआती दिनों तक बारिश की गतिविधियां काफी कम हो सकती हैं।
लखनऊ में धूप के बीच उमस का असर
राजधानी लखनऊ में बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 45 जिलों में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अगले कुछ दिनों में यूपी के मौसम का मिजाज कई जगह बदलता नजर आ सकता है। कहीं तेज बारिश और हवाओं का असर रहेगा, तो कुछ इलाकों में उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
Trump Xi Meeting: व्हाइट हाउस में जिनपिंग का बड़ा बयान, ट्रंप के साथ काम करने को तैयार










