Weather Today: यूपी में चढ़ता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहती है, लेकिन दिन में धूप की तीव्रता लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

Kal Ka Mausam: बारिश-तूफान से बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार, समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

सभी जिले ग्रीन जोन में

Weather Update
यूपी में चढ़ता पारा

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार, 22 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के सभी 75 जिलों में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिख सकता है, लेकिन दिन की शुरुआत धूप से होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 23 और 24 फरवरी को भी मौसम इसी तरह सामान्य रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।

वाराणसी से सहारनपुर तक धूप का असर

वाराणसी, झांसी, ललितपुर, कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, इटावा, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, महराजगंज, देवरिया, बलिया, बस्ती और आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप खिली रहेगी। इन क्षेत्रों में केवल रात और सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

लखनऊ और नोएडा का मौसम

राजधानी लखनऊ में रविवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे बाद हल्के बादलों के बीच धूप-छांव की स्थिति बन सकती है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम सामान्य रहेगा।

तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना

Weather Update
यूपी में चढ़ता पारा

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल कोई नया वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक फैली पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका कमजोर पड़ रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी।

बांदा में सबसे कम न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों में बांदा जिले में लगातार तीसरे दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update: हरियाणा में शुष्क मौसम शुरू, तापमान में अगले कुछ दिनों में बढ़ोतरी