Kal Ka Mausam: 22 अगस्त से झमाझम बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Ka Mausam

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 21, 2026

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 22 अगस्त 2026 से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

Punjab Weather: मानसून का असर बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो

दिल्ली, यूपी और एमपी में बरसेंगे बादल

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत: राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 अगस्त को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त को भारी बारिश के बाद 22 से 24 अगस्त के बीच व्यापक पैमाने पर बादल बरसेंगे। पंजाब में भी 22 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं।

पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड में 22 से 27 अगस्त तक लगातार तेज बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज/रेड अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 22 से 23 अगस्त के बीच भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: मध्य भारत में मानसून का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश और आंधी-बिजली का खतरा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में 22 से 27 अगस्त तक लगातार भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा, बिहार और असम में तेज बारिश

पूर्वी राज्य: ओडिशा में 22 से 27 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी, जिसमें 24 से 27 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। झारखंड में भी 22 से 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र: असम और मेघालय में 22 से 27 अगस्त तक लगातार छिटपुट भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 22 अगस्त तथा 23 से 27 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है।

कोंकण, गोवा और कर्नाटक में झमाझम

पश्चिम भारत: कोंकण और गोवा में 22 से 27 अगस्त तक लगातार भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। वहीं, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और मराठवाड़ा में इस दौरान हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत: तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 22 से 27 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है। केरल और माहे में 23 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-तूफान और मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम में आए इस बड़े बदलाव के कारण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में बिजली गिरने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम और समुद्र में ऊंची लहरों के चलते अरब सागर, मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर के पास मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Weather Update: देशभर में बारिश का रेड ज़ोन, दिल्ली से पहाड़ तक अलर्ट पर