WAR LOCKDOWN NOTICE का क्या है पूरा सच! जान आप भी रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर WAR LOCKDOWN NOTICE नाम का एक पीडीएफ वायरल हो रहा है। इसमें युद्ध के दौरान लॉकडाउन लागू होने का दावा किया गया, लेकिन जब खुलासा हुआ तो पता चला कि यह सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक था। जानें पूरी कहानी और क्यों फैल रही अफवाह।

WAR LOCKDOWN NOTICE का क्या है पूरा सच!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 1, 2026

War Lockdown Notice: सोशल माडिया पर एक नोटिस जमकर वायरल हो रहा है, जो कि ‘WAR LOCKDOWN NOTICE’ के नाम से हर जगह हड़कंप मचा रहा है। इस नोटिस से ये साफ प्रतीत होता है कि देश में युद्ध रे कारण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। दस्तावेज में अशोक चक्र का चिन्ह भी था, जिससे इसे सरकारी नोटिस जैसा दिखाने का प्रयास किया गया। आइए जानते हैं पूरा इस नोटिस के पीछे का पूरा सच क्या है।

गैस कंपनी का बड़ा फैसला: अब बिना कार्ड भी मिल सकेगा LPG सिलेंडर, लाखों को फायदा

वायरल नोटिस में क्या लिखा था

आपको बता दें कि, इस पीडीएफ में दावा किया गया था कि देश में युद्ध की स्थिति के चलते तुरंत लॉकडाउन लागू किया गया है। यूजर्स को सावधानी बरतनी के सुझाव दिए गए थे और इसे इमरजेंसी नोटिस की तरह डिजाइन किया गया था। नोटिस की भाषा और लेआउट लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए पर्याप्त आधिकारिक सूचना है।

नोटिस का असली सच

नोटिस का असली सच
नोटिस का असली सच

बताते चलें कि, जब इस पीडीएफ को ध्यान से देखा गया है कि सच्चाई सामने आई। इसमें वास्तव में कोई सरकारी आदेश नहीं था। नोटिस के अदंर केवल ‘अप्रैल फूल’ का मैसेज और एक इमोजी मौजूद था। यह साफ-साफ दिखाता है कि यह केवल मजाक के तौर पर बनाया गया था। दरअसल, इस संदेश को 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल डे पर फैलाया गया। इस दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक पोस्टें आम होती हैं। युद्ध या लॉकडाउन को लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा या चेतावनी नहीं दी गई थी।

समर वेकेशन में नई जिम्मेदारी: शिक्षकों को सौंपी गई जनगणना ड्यूटी

अफवाह फैलने का कारण

यह घटना यह दिखाती है कि कैसे एक भ्रामक और आकर्षक दिखने वाली पोस्ट के जरिए भय और भ्रम फैलाया जा सकता है। अशोक चक्र का चिन्ह और गंभीर भाषा का उपयोग इस नोटिस को असली दिखाने में मदद कर रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदेश को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है। आधिकारिक स्रोत या सरकारी वेबसाइट की पुष्टि के बिना किसी भी संदेश को साझा करना गलत सूचना फैलाने के समान है।

यूजर्स के लिए सुझाव

  • किसी भी इमरजेंसी या लॉकडाउन नोटिस को तुरंत शेयर न करें।
  • हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट या भरोसेमंद समाचार चैनलों से जानकारी जांचें।
  • अप्रैल फूल डे या अन्य अवसरों पर वायरल संदेशों के प्रति सतर्क रहें।

डॉ. मोहन यादव ने बच्चों पर की पुष्प वर्षा, हजारों बच्चों का हुआ प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश