25 अप्रैल को होगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

 वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग को थोड़ा कठिन और संवेदनशील समय माना जाता है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से 360 डिग्री पर विराजमान होते हैं. दोनों ग्रह एक खास स्थिति में आमने-सामने होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 25 अप्रैल को बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है. ऐसे में इन राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।  वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए यह समय पैसों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग को थोड़ा कठिन और संवेदनशील समय माना जाता है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से 360 डिग्री पर विराजमान होते हैं. दोनों ग्रह एक खास स्थिति में आमने-सामने होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 25 अप्रैल को बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है. ऐसे में इन राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय पैसों के मामले में सावधानी रखने का है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान दे सकता है, इसलिए निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा. कामकाज में भी थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को इस समय अपने व्यवहार और काम दोनों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. ऑफिस में किसी से बहस या गलतफहमी हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. काम पूरे होने में देरी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा. किसी भी बात पर ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें और शांत रहकर स्थिति संभालें. सेहत का भी ध्यान रखें, खासकर तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। 

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए समय पर इलाज और सावधानी जरूरी है. परिवार और रिश्तों में भी थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. खर्चे बढ़ने के संकेत हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. ऐसे में फिजूल खर्च से बचना और प्लानिंग के साथ चलना फायदेमंद रहेगा। 

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों को इस समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. किसी नए व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है.  काम से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें और किसी भी बड़े निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। 

 

Leave a Comment

2