आदित्य बिड़ला फैशन यूनिट का दौरा, धनबाद में रोजगार सृजन की नई संभावनाओं पर मंथन

धनबाद बीसीसीएल क्षेत्र में पुनर्वासित और परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की वस्त्र विनिर्माण इकाई का अध्ययन शुक्रवार को भ्रमण किया। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गई है। भ्रमण के दौरान टीम ने फैक्ट्री में चल रही उत्पादन प्रणाली, पूरी आपूर्ति श्रृंखला, गुणवत्ता प्रबंधन और सहायक तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। कंपनी अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी और प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी। रोजगार सृजन और औद्योगिक माडल पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

धनबाद
बीसीसीएल क्षेत्र में पुनर्वासित और परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की वस्त्र विनिर्माण इकाई का अध्ययन शुक्रवार को भ्रमण किया।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गई है।

भ्रमण के दौरान टीम ने फैक्ट्री में चल रही उत्पादन प्रणाली, पूरी आपूर्ति श्रृंखला, गुणवत्ता प्रबंधन और सहायक तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। कंपनी अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी और प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी।

रोजगार सृजन और औद्योगिक माडल पर चर्चा: सीएमडी
सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल रोजगार को लेकर काफी गंभीर है। इसी को ध्यान में रखकर इस पर काम कर रही है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त औद्योगिक माडल और पुनर्वासित परिवारों के लिए रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ओर से व्यावहारिक पहलुओं और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा किए गए।

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
बीसीसीएल की ओर से डीटीओपी संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (जेएमपी) राजीव चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल थे। वहीं आदित्य बिड़ला समूह की ओर से मुख्य आपूर्ति श्रृंखला अधिकारी स्वामीनाथन रामचंद्रन, मुख्य स्थिरता अधिकारी डा. नरेश त्यागी, कॉरपोरेट अफेयर्स के वरिष्ठ अधिकारी और मैन्युफैक्चरिंग हेड सुधाकरन गुरुनाथन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे की योजना पर होगा निर्णय
दौरे के दूसरे दिन शनिवार को औद्योगिक माडल के क्रियान्वयन और रोजगार आधारित गतिविधियों के विकास पर विस्तृत चर्चा होगी। इस अध्ययन से मिले निष्कर्षों के आधार पर बीसीसीएल भविष्य की कार्ययोज

2