भारत गौरव ट्रेन से ज्योतिर्लिंग और साईं दर्शन, 9 दिन का धार्मिक टूर जानें पूरा पैकेज

गयाजी  भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पैकेज कोड ईजेडबीजी-32 के तहत विशेष पर्यटक ट्रेन एक सितंबर 2026 को बेतिया से रवाना होगी। आठ रात और नौ दिन की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में श्री साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गयाजी
 भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

पैकेज कोड ईजेडबीजी-32 के तहत विशेष पर्यटक ट्रेन एक सितंबर 2026 को बेतिया से रवाना होगी। आठ रात और नौ दिन की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में श्री साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रियों को एलोरा की प्रसिद्ध गुफाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ यात्रियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

कई स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा
आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रेन में यात्रियों के लिए बिहार और आसपास के कई प्रमुख स्टेशनों से बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इनमें बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी शामिल हैं।

यात्रा के लिए करीब 340 सीटों की बुकिंग हो चुकी है। लगभग 160 सीटें अभी उपलब्ध हैं। इनमें इकोनामी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें शामिल हैं। कम्फर्ट क्लास में सीट उपलब्ध नहीं है।

18,160 रुपये से शुरू होगा किराया
आईआरसीटीसी के अनुसार, इकोनामी क्लास का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपए और कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

पैकेज में रेल यात्रा के साथ होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, सुरक्षा एवं यात्रा बीमा शामिल है।

यात्रियों को यात्रा के दौरान निर्धारित धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने और वापस ट्रेन तक लाने की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल रहेगी।

समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समूह छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक यात्री बुकिंग और पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की 24 घंटे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

2