Visakhapatnam Murder Case: नौसैनिक ने की अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

विशाखापत्तनम में एक नौसैनिक ने अपनी प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रेम संबंध में विवाद और तनाव इस हत्या का कारण बना। पूरा मामला शहर में सनसनी फैलाने वाला है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Visakhapatnam Murder Case: आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को हिलाकर रख दिया है। भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने अपनी प्रेमिका की नृशंस हत्या कर उसके शव के साथ ठीक वैसी ही हरकत की जैसे की दिल्ली की श्रद्धा वाल्कर केस में देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Delhi Crime: सिलेंडर से सिर और रीढ़ पर वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

डेटिंग ऐप से शुरू हुई प्रेम कहानी

जानकारी के अनुसा, आरोपी की पहचान चिंतादा रवींद्र के रूप में हुई है, जो भारतीय नौसेना के INS डेगा मे कार्यरत हैं। मृतक, पोलिपल्ली मोनिक और रवींद्र की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। आरोपी पहले से  ही विवाहित था, लेकिन इसके बावजूद वह मोनिका के साथ विवाहेतर संबंध (Extra-Marital Affair) में था। पिछले कुछ वर्षों से दोनों अक्सर सार्वजनित स्थानों जैसे पार्क और सिनेमा हॉल में मिला करते थे।

विवाद और हत्या की वजह

बताते चलें कि, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। रवींद्र का दावा है कि मोनिका ने उससे लगभग 3.5 लाख रुपए उधार लिए थे। विवाद तब और गहरा गया जब मोनिका ने कथित तौर पर रवींद्र की पत्नी को उनके संबंधों के बारे में सब कुछ बता देने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसी ब्लैकमेलिंग और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई तीखी बहस ने खौफनाक मोड़ ले लिया। घटना वाले दिन आरोपी ने मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहाँ विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर उसकी जान ले ली।

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

साक्ष्य मिटाने के लिए रची बर्बर साजिश

साक्ष्य मिटाने के लिए रची बर्बर साजिश
साक्ष्य मिटाने के लिए रची बर्बर साजिश

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव के कई हिस्से कर दिए। इन टुकड़ों को सड़ने से बचाने के लिए उसने उन्हें फ्रीज में छिपा दिया। सबूतों को पूरी तरह नष्ट करने के लिए वह धीरे-धीरे अंगों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंकने लगा। रविवार को वह मोनिका का सिर और हाथ लेकर आदिवीवरम के एक सुनसान इलाके में पहुँचा, जहाँ उसने उन्हें आग के हवाले कर दिया ताकि पहचान मिटाई जा सके।

पुलिस कार्रवाई और श्रद्धा वाल्कर केस की यादें

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर शव के अन्य अवशेषों की तलाश जारी है। यह घटना हूबहू दिल्ली के आफताब-श्रद्धा मामले की याद दिलाती है, जहाँ इसी तरह शव को फ्रीज में रखकर टुकड़ों में फेंका गया था। विशाखापट्टनम की इस घटना ने एक बार फिर समाज में सुरक्षा और संबंधों के हिंसक रूप पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTuber Murder: प्रेग्नेंट YouTuber की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति पर आरोप

2