Vicky Kaushal Romantic Post: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की नई रोमांटिक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, देखें खूबसूरत अंदाज

बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। शादी के बाद अब एक बेटे 'विहान' के माता-पिता बन चुके इस जोड़े की इस केमिस्ट्री पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Vicky Kaushal Romantic Post

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 2, 2026

Vicky Kaushal Romantic Post: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और चर्चित पावर कपल, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं। अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर इस जोड़े ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में विक्की और कैटरीना साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कैटरीना ने विक्की के कंधे पर अपना सिर रखा है और उनके हाथ विक्की के कंधे पर हैं। यह सादगी भरी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इसे जमकर प्यार मिल रहा है।

विक्की कौशल के पोस्ट पर फैंस का प्यार

बताते चले कि, विक्की कौशल ने इस रोमांटिक लम्हे को साझा करते हुए बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा- “बारिश और तुम”। फोटो में विक्की सफेद रंग की टी-शर्ट में काफी रिलैक्स दिख रहे हैं, वहीं कैटरीना ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर फैंस का उत्साह देखने लायक है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में ढेर सारी रेड हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने तो यहां तक लिख दिया कि “सच्चा प्यार वास्तव में ऐसा ही दिखता है।” यह पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि यह जोड़ी अपने फैंस के बीच कितनी लोकप्रिय है।

सीक्रेट लव स्टोरी से ग्रैंड वेडिंग तक का सफर

आपको बता दे कि विक्की और कैटरीना की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से गुप्त रखा था और पैपराजी की नजरों से बचने के लिए बेहद सतर्क रहते थे। लेकिन, 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर, राजस्थान में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधकर उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया। उनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब, अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन के साथ-साथ यह कपल अपने नए सफर यानी पेरेंटहुड का आनंद ले रहा है।

बेटे विहान के साथ शुरू हुआ नया सफर

खुशियों में चार चांद तब लगे जब 7 नवंबर 2025 को उनके बेटे विहान का जन्म हुआ। विक्की और कैटरीना ने अब तक अपने बेटे का चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया है, लेकिन वे समय-समय पर उसकी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में विक्की के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने साझा किया कि पोता विहान अपने पिता विक्की कौशल की तरह दिखता है। वे अक्सर विहान के साथ समय बिताते हैं और अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वीडियो कॉल के जरिए उसके साथ जुड़े रहते हैं।

वर्क फ्रंट पर विक्की और कैटरीना की आने वाली फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। आने वाले समय में विक्की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, कैटरीना कैफ को लेकर खबर है कि वे जल्द ही कुछ दिलचस्प ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।