Vande Bharat News: नंगल डैम स्टेशन पर मिलेगा स्टॉपेज, पंजाब के यात्रियों की लंबे समय से थी मांग

नंगल. नंगल इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत की खबर सामने आई जब केन्‍द्रीय रेल मंत्री अशवनी वैष्‍णव द्वारा पंजाब भाजपा के उपाध्‍यक्ष डा. सुभाष शर्मा को 15-6-26 को लिखे पंत्र के संदर्भ में सूचित किया गया कि दिल्‍ली-अम्‍ब अंदौरा वंदे भारत का ठहराव अब नंगल डैम रेलवे स्‍टेशन पर भी होगा। इस संबंध में जानकारी देते डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि वह काफी लंबे समय से इलाके के लोगों की केन्‍द्र सरकार से संबंधित समस्‍याओं को उठा रहे थे और इनमें इलाके के लोगों की सबसे बड़ी मांग थी कि वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन जो

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नंगल.

नंगल इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत की खबर सामने आई जब केन्‍द्रीय रेल मंत्री अशवनी वैष्‍णव द्वारा पंजाब भाजपा के उपाध्‍यक्ष डा. सुभाष शर्मा को 15-6-26 को लिखे पंत्र के संदर्भ में सूचित किया गया कि दिल्‍ली-अम्‍ब अंदौरा वंदे भारत का ठहराव अब नंगल डैम रेलवे स्‍टेशन पर भी होगा।

इस संबंध में जानकारी देते डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि वह काफी लंबे समय से इलाके के लोगों की केन्‍द्र सरकार से संबंधित समस्‍याओं को उठा रहे थे और इनमें इलाके के लोगों की सबसे बड़ी मांग थी कि वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन जो नंगल डैम रेलवे स्‍टेशन पर पानी भरने के लिए रूकती परंतु इस स्‍टेशन से यात्रियों को को चढ़ने व उतरने के लिए स्‍टॉपेज नहीं बनाया गया था। उन्‍होंने बताया कि उतरी भारत का सबसे बड़ा भाखड़ा डैम, एन.एफ.एल. कारखाना व अन्‍य औद्योगिक और धार्मिक स्‍थान होने के कारण इस स्‍टेशन का काफी महत्‍व है और इस स्‍टेशन का लाभ लोगों को नहीं था और इस ट्रेन को लेने के लिए लोगों को ऊना या श्री आनंदपुर साहिब जाना पड़ता था।

उन्‍होंने कहा कि मैंने इस मामले को खुद केन्‍द्रीय रेलवे मंत्री से मिलकर और पत्र लिखकर अवगत करवाया था और उन्‍हें अपील की कि लोगों को भावनाओं को देखते हुए नंगल डैम रेलवे स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव किया जाए। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्रीय रेल मंत्री द्वारा उन्‍हें आज पत्र भेजकर गाड़ी नंबर 22447/22448 नई दिल्‍ली अम्‍ब अंदौरा वंदे भारत एक्‍सप्रैस का ठहराव नंगल डैम रेलवे स्‍टेशन पर किए जाने की स्‍वीकृति प्रदान कर दी है और जल्‍दी ही यह ट्रेन नंगल रेलवे स्‍टेशन पर रूकेगी जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। इस संबंधी मंडल भाजपा अध्‍यक्ष हरमनजीत सिंह प्रिंस ने इलाके के लोगों की इस बड़ी मांग को पूरा करवाने के लिए पंजाब भाजपा उपाध्‍यक्ष डा. सुभाष शर्मा और केन्‍द्रीय रेलवे मंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया है।

2