Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे को प्यार और रोमांस का जश्न माना जाता है, लेकिन इसी समय ब्रेकअप के मामले भी अचानक बढ़ जाते हैं। 14 फरवरी से पहले का सप्ताह कई कपल्स के लिए तनाव और इमोशनल दबाव का दौर बन जाता है। वे उन सवालों का सामना करने लगते हैं, जिन्हें पहले टालते आए हैं – क्या हम सच में खुश हैं? क्या यह रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है? यही सवाल कई रिश्तों में अचानक गंभीरता और अनिश्चितता पैदा कर देते हैं।
Valentine Day Movie: वैलेंटाइन डे पर देखें ये क्लासिक रोमांटिक फिल्म, आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी
रिसर्च में क्या मिला

एक स्टडी के अनुसार एक साल तक रोमांटिक कपल्स पर शोध किया गया। इसमें पाया गया कि वैलेंटाइन डे के आसपास के दो हफ्तों में ब्रेकअप की संभावना सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग 2.5 गुना ज्यादा होती है। जब शोधकर्ताओं ने रिश्ते की अवधि, पिछला रिलेशनशिप इतिहास और जेंडर जैसे कारकों को भी देखा, तो इस अवधि में ब्रेकअप की संभावना पांच गुना से अधिक पाई गई।
पहली नजर में यह अजीब लग सकता है कि प्यार के त्योहार से ठीक पहले लोग अलग क्यों हो जाते हैं। लेकिन स्टडी में यह स्पष्ट हुआ कि यह बढ़ोतरी सिर्फ उन कपल्स में देखी गई, जो पहले से ही संघर्ष कर रहे थे। मजबूत और स्थिर रिश्तों में ऐसा ट्रेंड नहीं पाया गया। इसका मतलब यह है कि वैलेंटाइन डे खुद किसी रिश्ता को नहीं तोड़ता, बल्कि पहले से मौजूद दरारों को उजागर कर देता है।
“टेम्पोरल लैंडमार्क” का मनोविज्ञान
साइकोलॉजिस्ट ऐसे मौकों को “टेम्पोरल लैंडमार्क” कहते हैं। ये ऐसे पड़ाव होते हैं जो समय को ‘पहले’ और ‘बाद’ में बांटते हैं। वैलेंटाइन डे भी एक ऐसा ही पड़ाव बन जाता है, जो लोगों को अपने रिश्ते का आकलन करने और लंबित फैसले लेने के लिए मजबूर करता है। यह दिन शक पैदा नहीं करता, बल्कि पहले से मौजूद अनिश्चितता और असमंजस को तेज कर देता है।
कमर्शियलाइजेशन और सामाजिक दबाव
आज का वैलेंटाइन डे अत्यधिक रिचुअलाइज्ड और कमर्शियलाइज्ड हो चुका है। विज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट, गिफ्ट और पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन रिश्तों पर “परफेक्ट” होने का दबाव डालते हैं। कई कपल्स के लिए यह दिन रोमांस निभाने का एक तरह का प्रदर्शन बन जाता है। ऐसे में जो लोग पहले से ही असमंजस में हों, वे इस दिन को एक निर्णायक मोड़ मानकर अलग होना चुन लेते हैं।
अमेरिका की एक नेशनल सर्वे के अनुसार, 22 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों ने कहा कि उन्होंने वैलेंटाइन डे से पहले रिश्ता इसलिए खत्म किया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनका पार्टनर उन पर गिफ्ट या पैसे खर्च करे, जबकि वे पहले से जानते थे कि रिश्ता खत्म होने वाला है।
आखिरकार, वैलेंटाइन डे खुद ब्रेकअप का कारण नहीं बनता। यह महीनों से चल रही अनिश्चितता और पहले से मौजूद दरारों को सामने लाता है। यही वजह है कि इस दिन के आसपास कई रिश्तों में तनाव और दरार साफ दिखाई देने लगती है। इसलिए वैलेंटाइन डे केवल प्यार का उत्सव नहीं, बल्कि कई कपल्स के लिए रिश्तों की समीक्षा और भविष्य के फैसलों का भी प्रतीक बन जाता है।
Valentine Day: बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए परफेक्ट वैलेंटाइन गिफ्ट्स









