Uttarakhand News: उत्तराखंड में गांधी जयंती वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, मसूरी से बद्रीनाथ तक जाम

गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। मसूरी में कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जबकि बद्रीनाथ मार्ग पर करीब 7 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार देखने को मिली। आखिर पहाड़ों पर अचानक इतनी भीड़ क्यों पहुंची और पर्यटकों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा?

उत्तराखंड में गांधी जयंती वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 4, 2026

Uttarakhand News: गांधी जयंती के साथ-साथ तीन दिन का अवकाश मिलते ही उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलके मसूरी, नैनीताल, श्रषिकेश और चारधाम जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई जगह लंबा जाम लग गया। बद्रीनाथ मार्ग पर जोशीमठ में मारवाडी के बीच करीब 7 किलोमीटर लंबी गाडियों की लाइनें देखने को मिली।

Uttarakhand News: मां-बाप की दौड़-भाग होगी कम, जन्म प्रमाण पत्र के लिए

लंबे वीकेंड में पहाड़ों की ओर बढ़ा रुख

आपको बता दें कि, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां जुड़ने से लोगों को घूमने का अच्छा मौका मिल गया। इसका असर उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के आने से ट्रैफिक देखने को मिला।

मसूरी में सड़कों पर घंटों फंसे पर्यटक

मसूरी में सड़कों पर घंटों फंसे पर्यटक
मसूरी में सड़कों पर घंटों फंसे पर्यटक

बताते चलें कि, पर्यटन नगरी मसूरी में इसका असर ज्यादा देखने को मिला। मसूरी-देहरादून मार्ग के अलावा शहर के अंदर भी कई प्रमुख सड़कों पर पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ यात्रियों को देहरादून से मसूरी पहुंचने में सामान्य समय की तुलना में कई गुना ज्यादा समय लगा। मालरोड, लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस और आसपास के इलाकों में पर्यटकों की भारी आवाजाही रही। प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन समेत कई उपाय किए गए, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी।

बद्रीनाथ हाईवे पर 7 किलोमीटर तक वाहनों की कतार

चारधाम यात्रा के चलते बद्रीनाथ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ी। जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच करीब 7 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगने की रिपोर्ट सामने आई। संकरे पहाड़ी रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यात्रियों को काफी देर तक जाम में इंतजार करना पड़ा।

चारधाम मार्गों पर भी बढ़ा दबाव

बद्रीनाथ के साथ केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी। लंबे वीकेंड ने पर्यटन और धार्मिक यात्रा दोनों को गति दी, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।

होटल और पार्किंग पर भी बढ़ा दबाव

होटल और पार्किंग पर भी बढ़ा दबाव
होटल और पार्किंग पर भी बढ़ा दबाव

पर्यटकों की अचानक बढ़ी संख्या का असर होटल और पार्किंग व्यवस्था पर भी पड़ा। मसूरी में होटल कारोबारियों के अनुसार सप्ताहांत के दौरान कमरों की मांग काफी बढ़ गई थी। सीमित पार्किंग क्षमता के कारण सड़क किनारे वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात की समस्या और गंभीर हुई।

प्रशासन के सामने ट्रैफिक संभालने की चुनौती

लंबे वीकेंड के दौरान उमड़ी भीड़ ने उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यातायात व्यवस्था की चुनौती को फिर सामने ला दिया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था और रूट डायवर्जन किए गए हैं। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की ओर से भीड़ वाले दिनों के लिए बेहतर पार्किंग और क्षेत्रवार ट्रैफिक प्लान की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।