Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 9.31 लाख नाम हटे, जानिए पूरा अपडेट

उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी हुई। 9.31 लाख नाम हटे, 1.29 लाख नए वोटर जुड़े, जानिए पूरा अपडेट।

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 3, 2026

Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिन मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षम के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया और पात्र नए मतदाताओं को भी शामिल किया गया। अंतिम सूची के मुताबिक प्रदेश में अब कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं।

Uttarakhand News: अब हरिद्वार में खुलेगा ESIC मेडिकल कॉलेज, केंद्र की

SIR के बाद मतदाता सूची की तस्वीर बदली

आपको बता दें कि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार, उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश की मतदाता सूची में करीब 79.60 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 71,33,785 रह गई थी।इसके बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इस दौरान जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं थे या जिन प्रविष्टियों को लेकर आपत्ति थी, उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का मौका मिला।

71.58 लाख मतदाता अंतिम सूची में शामिल

71.58 लाख मतदाता अंतिम सूची में शामिल
71.58 लाख मतदाता अंतिम सूची में शामिल

SIR की पूरी प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता भी शामिल हैं। इस तरह ड्राफ्ट सूची के मुकाबले अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। निर्वाचन विभाग की ओर से SIR के दौरान मतदाता सूची में मौजूद नामों का सत्यापन करने के साथ पात्र नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। CEO उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर SIR-2026 के लिए ड्राफ्ट रोल, प्रेस नोट और अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं।

लाखों नामों की जांच के बाद हुआ बदलाव

SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता प्रविष्टियों की जांच की गई। दिए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान 9,31,685 नाम सूची से बाहर हुए। वहीं अंतिम सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने के बाद कुल संख्या 71.58 लाख से अधिक हो गई। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करने और पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। निर्वाचन विभाग ने छूटे हुए पात्र नागरिकों के लिए भी आगे आवेदन करने का रास्ता खुला रखा है।

छूटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका

जिन पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे दोबारा फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर मतदाता सेवाओं के तहत मतदाता सूची में नाम खोजने और ऑनलाइन आवेदन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अंतिम सूची के आंकड़ों पर एक नजर

अंतिम सूची के आंकड़ों पर एक नजर
अंतिम सूची के आंकड़ों पर एक नजर
  • SIR शुरू होने के समय: 79,60,762 मतदाता
  • 14 जुलाई की ड्राफ्ट सूची: 71,33,785 मतदाता
  • अंतिम मतदाता सूची: 71,58,949 मतदाता
  • अंतिम सूची में नए मतदाता: 1,29,872
  • SIR प्रक्रिया में बाहर हुए नाम: 9,31,685

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ उत्तराखंड में मतदाता संख्या को लेकर तस्वीर अब स्पष्ट हो गई है। हालांकि, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Uttarakhand CM: रामपुर तिराहा कांड को 32 साल, CM धामी ने शहीद