Uttarakhand News: MBBS इंटर्न डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, उत्तराखंड में हर महीने ₹25 हजार मिलेगा स्टाइपेंड

उत्तराखंड में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के बीच कैबिनेट ने मासिक भुगतान बढ़ाने को मंजूरी दे दी। अब इंटर्न्स को पहले से ज्यादा रकम मिलेगी। लेकिन यह फायदा किन सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा और कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

MBBS इंटर्न डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे MBBS छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने मेडिकल इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब MBBS इंटर्न्स को हर महीने ₹25,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले उन्हें ₹17,000 प्रतिमाह दिए जाते थे। यानी नए फैसले के बाद इंटर्न्स को हर महीने ₹8,000 अधिक मिलेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा।

Uttarakhand News: डीएम की चौपाल में उठे सड़क-पेयजल और स्कूल के

₹17 हजार से बढ़कर हुआ ₹25 हजार स्टाइपेंड

₹17 हजार से बढ़कर हुआ ₹25 हजार स्टाइपेंड
₹17 हजार से बढ़कर हुआ ₹25 हजार स्टाइपेंड

सरकार ने MBBS इंटर्न्स के मासिक मानदेय में सीधे ₹8,000 की बढ़ोतरी की है। पहले जहां छात्रों को ₹17,000 प्रति माह मिलते थे, वहीं अब उन्हें ₹25,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप मेडिकल शिक्षा का महत्वपूर्ण चरण होती है। इस दौरान छात्रों को अस्पतालों में मरीजों के बीच काम करने, क्लीनिकल प्रक्रियाओं को समझने और चिकित्सा से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है। ऐसे में स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी को छात्रों के लिए आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

इन पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को लाभ

उत्तराखंड में वर्तमान में पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा बढ़ाया गया स्टाइपेंड इन संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे MBBS छात्रों पर लागू होगा। इनमें श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को अब संशोधित दर के अनुसार ₹25,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

छात्रों की मांग के बाद सरकार ने लिया फैसला

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लंबे समय से मेडिकल इंटर्न्स की ओर से की जा रही थी। MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने ₹17,000 के मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह करने की मांग रखी थी। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से ₹1 लाख मासिक स्टाइपेंड की मांग भी सामने आई थी। मेडिकल छात्रों ने दूसरे राज्यों में इंटर्न्स को मिलने वाले स्टाइपेंड का हवाला देते हुए उत्तराखंड में भी मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड को ₹25,000 करने का निर्णय लिया। हालांकि, PG रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है।

कैबिनेट बैठक में खेल नीति को भी मंजूरी

राज्य कैबिनेट की बैठक में मेडिकल इंटर्न्स के अलावा खेल नीति से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। स्पोर्ट्स पॉलिसी 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न रोजगार देने का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा और वन विभाग में कुल 243 पदों को भरने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। सरकार के दोनों फैसलों को युवाओं और छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर MBBS इंटर्न्स के लिए बढ़ा हुआ स्टाइपेंड उनकी इंटर्नशिप अवधि के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा।

2