Uttarakhand News: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवधि के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के विकास से जुड़े कई विषयों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं और अभियानों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनकी कई पहल चर्चा में रहीं।
Uttarakhand News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में गिरावट से बढ़ी चिंता, काशीपुर-
पांच प्रमुख क्षेत्रों को बनाया मिशन
आपको बता दें कि, राज्यपाल ने अपने कार्यकाल में रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, आर्टिफिशियल, इंटेलिजेंस, तकनीक, जैविक खेती और वेलनेस जैसे विषयों को विशेष महत्व दिया। उच्च शिक्षा में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च पहल शुरू की गई। विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इंटरैक्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी लागू की गई।
एआई और तकनीक को दिया बढ़ावा
राज्यपाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए राजभवन यानी लोक भवन में तकनीक आधारित कई व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया। स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम और ई-ऑफिस जैसी सुविधाओं से कामकाज को अधिक आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठाए गए। महिलाओं के लिए शुरू किया गया गार्गी नारी शक्ति एआई चैटबॉट कानूनी अधिकार, करियर और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करता है। इसके अलावा उत्तराखंड एआई मिशन-2025 और एआई फॉर ऑल जैसी पहलों के जरिए विद्यार्थियों को तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का प्रयास किया गया।
प्रदेश की प्रतिभाओं को तलाशने पर जोर
युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऑपरेशन साथी और आरोही इन्क्यूबेटर जैसी पहल शुरू की गईं। इन माध्यमों से प्रदेश के सभी 13 जिलों में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। राज्यपाल ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के सभी जिलों का दौरा किया। इसके साथ ही 51 वाइब्रेंट विलेज में से 30 गांवों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा जरूरतों को समझने का प्रयास किया।
महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मुद्दे भी राज्यपाल की प्राथमिकताओं में शामिल रहे। लोक भवन परिसर में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया।
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण से पहले एक्शन मोड में सीएम










