बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

  हैदराबाद,  तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट या काट-छांट के ‘U/A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 34 मिनट की है। मेकर्स के अनुसार, बोर्ड से मिली इस हरी झंडी के बाद अब यह फिल्म अपने पूर्ण स्वरूप में दर्शकों के सामने होगी, जो इस गर्मी में मनोरंजन का बड़ा धमाका करने के लिए

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 

हैदराबाद,

 तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट या काट-छांट के ‘U/A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 34 मिनट की है। मेकर्स के अनुसार, बोर्ड से मिली इस हरी झंडी के बाद अब यह फिल्म अपने पूर्ण स्वरूप में दर्शकों के सामने होगी, जो इस गर्मी में मनोरंजन का बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।

उगादी के शुभ अवसर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के शेड्यूल में हाल ही में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पहले यानी 19 मार्च, 2026 को ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। संगीत के मोर्चे पर एक दिलचस्प टीम वर्क देखने को मिलेगा, जहाँ देवी श्री प्रसाद ने गाने तैयार किए हैं, वहीं बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी एस थमन ने संभाली है।

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा फिल्मी मुकाबला देखने को मिलेगा। ‘उस्ताद भगत सिंह’ का सीधा क्लैश बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने जा रहा है। तेलुगु नववर्ष (उगादी) के मौके पर रिलीज होने के कारण दक्षिण भारत में पवन कल्याण की फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए दावा किया है कि ‘उस्ताद’ इस बार बॉक्स ऑफिस पर जश्न का माहौल बनाएंगे। क्लीन चिट मिलने के बाद अब टीम फिल्म के अंतिम प्रचार प्रसार में पूरी ताकत से जुट गई है।

 

Leave a Comment

2