US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, नागरिकों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम का स्वागत करते हुए ईरान में फंसे नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया और उन्हें सुरक्षित मार्ग अपनाने की सलाह दी, जिससे वैश्विक शांति की उम्मीद बढ़ी।

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से लगातार युद्ध जारी है, ऐसे में ट्रंप ने बीते दिन ईरान को उड़ा देने की धमकी दी, जिसने अब दुनियाभर में हड़कंप मचाकर रखा है। इसी बीच युद्धविराम को लेकर भारत सरकान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस सीजफायर का स्वागत किया। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है।

US Iran War Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीजफायर में चीन की एंट्री? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

युद्ध के प्रभाव और वैश्विक चिंता

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय तक चल रहे संघर्ष के दौरान हुए सभी नुकसान पर अपनी चिंता जताई है। मंत्रालय ने बताया कि इस युद्ध के चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्थ बाधित हुए हैं, जिससे आम नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भारत ने उम्मीद जताई है कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार का प्रवाह सुचारू रूप से जारी रहेगा।

ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह

ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह
ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह

सीजफायर की घोषणा के बाद भारत ने अपने नागरिकों को ईरान से तुरंत सुरक्षित रूप से बाहर निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अपने स्थानीय दूतावास के संपर्क में रहें और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का पालन करके सुरक्षित निकलें।

Iran-US Ceasefire: ‘ईरान ने शांति की आवश्यकता को महसूस किया…’ Iran-US Ceasefire पर Trump का बड़ा बयान

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

बताते चलें कि, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार  को एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि 7 अप्रैल को पहले दी गई सलाहै और हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को दूतावास के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए और सुझाए गए मार्गों के माध्यम से ही देश छोड़ना चाहिए।

दूतावास ने स्पष्ट किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा तक जाने की कोशिश बिना पहले से सलाह और तालमेल किए नहीं की जानी चाहिए। साथ ही, नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर भी साझा किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।

भारत की कूटनीतिक दृष्टि

विदेश मंत्रालय के बयान से इस बात की पुष्टी होती है कि भारत युद्धविराम को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए इसे एक पॉजीटिव कदम मानका है। भारत की नीति हमेश से ही संघर्षों को बातचीत और कूटनीति के जरिए हल करने की रही है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान सीजफायर पर उमर अब्दुल्ला ने घेरा, ‘विश्व शांति’ के दावे पर उठाए गंभीर सवाल

2