UPTET परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ रिलीज, डाउनलोड का आसान तरीका और एग्जाम डेट यहां देखें

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड  का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का वेट अब खत्म हो चुका है. परीक्षा में शामि होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच किया जाएगा जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?      परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.     वहां पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 30, 2026

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड  का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का वेट अब खत्म हो चुका है. परीक्षा में शामि होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच किया जाएगा जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 
    परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
    वहां पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 
    इसके साथ नाम या पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा.
    वहीं, अगर किसी उम्मीदवार ने पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए आवेदन किया है तो उसे दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे.

इन जानकारियों पर दें ध्यान 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की ध्यान से जांच करें. अगर इसमें किसी तरह की कोई गलती पाई जाती है, तो तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। 

ऑफलाइन होगी परीक्षा 
परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है. यानी कि छात्र OMR शीट पर परीक्षा देंगे. कक्षा 6 से 8 तक के लिए होने वाला पेपर-2, 2 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम के 5 बजे तक होगी. इसी पेपर की एक और परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी. कक्षा 1 से 5 तक के लिए होने वाला पेपर-1, 3 जुलाई को दोपहर की शिफ्ट और 4 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में कराया जाएगा. हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 150 नंबर के होंगे. खास बात ये है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।