R Nait के नए गाने पर बवाल, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बठिंडा. पंजाबी गायक आर नैत एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनके नए गाना ‘रील’ को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गाने में साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतिकों को आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है। इस बात की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 3 में हिंदू संगठन शिवसेना ने दी है। जानकारी के अनुसार शिकायत में शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाते कहा कि गाने में आर नैत साधु के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गाने में अभिनेत्री साधु बने आर नैत को अपनी समस्या बताती है

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बठिंडा.

पंजाबी गायक आर नैत एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनके नए गाना ‘रील’ को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गाने में साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतिकों को आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है।

इस बात की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 3 में हिंदू संगठन शिवसेना ने दी है। जानकारी के अनुसार शिकायत में शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाते कहा कि गाने में आर नैत साधु के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गाने में अभिनेत्री साधु बने आर नैत को अपनी समस्या बताती है कि सोशल मीडिया पर उसकी रील नहीं चल रही। इसके बाद आर नैत अजीब तरीके से माला हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आर नैत रात के समय में साधुओं के साथ नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं और फिर आर नैत अभिनेत्री का फोन लेकर उस पर माला घूमाते दिखाई देते हैं।

शिवसेना ने आगे बताया कि इस सीन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि आर नैत तंत्र-मंत्र और पूजा की विधि का मजाक उड़ा रहे हैं। गाने के अंत के सीन में आर नैत अपनी आंखें ऊपर चढ़ाकर अजीब ढंग से अभिनेत्री के सिर पर हाथ फेरते हुए दिखाई देते हैं। इस गाने के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि हिंदुओं की पूजा अर्चना और साधुओं को अपमान किया जा रहा है। इस बात की शिकायत लुधियाना पुलिस तक पहुंच चुकी है।

2