Uttarakhand News: अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, राज्योत्सव में होंगे शामिल, पुलिस को देंगे राष्ट्रपति निशान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस मिलेगा, जिसकी अधिकतम राशि 6,908 रुपये तय की गई है। दैनिक वेतनभोगियों को भी लाभ मिलेगा। लेकिन बोनस पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं।

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Uttarakhand News: अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां पूरी कर ली गई हैँ। अमित शाह अपने दौरे के दौरान दी जरूरी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला कार्यक्रम उत्तराखंड राज्योत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे कार्यक्रम में वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे। राज्य स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों के बीच गृह मंत्री का यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,

सुबह 11:50 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश की स्थापना, विकास यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पहलुओं को प्रमुखता दी जाएगी। राज्योत्सव के आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी को खास महत्व दिया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

दोपहर 1:50 बजे पुलिस लाइन में होगा सम्मान समारोह

राज्योत्सव समारोह के बाद अमित शाह दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशेष समारोह में वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान यानी प्रेसिडेंट्स कलर से अलंकृत करेंगे। यह पुलिस बल के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मान है। राष्ट्रपति निशान किसी पुलिस संगठन को उसकी विशिष्ट सेवाओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस की सेवाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

अमित शाह के दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन

अमित शाह के दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन
अमित शाह के दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन

गृह मंत्री के देहरादून दौरे से पहले राजधानी में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। अंकिता भंडारी मामले को लेकर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से विरोध जताने की तैयारी की थी। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग को लेकर प्रदेश में यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

कांग्रेस ने लगाए गो बैक के नारे

अमित शाह के दौरे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। बीती रात कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परेड मैदान के आसपास ‘गो बैक’ लिखकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, डोईवाला में देहरादून एयरपोर्ट के नजदीक काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसमान में काले गुब्बारे भी छोड़े।

अंकिता भंडारी मामले में गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसी मुद्दे को लेकर एयरपोर्ट के आसपास विरोध प्रदर्शन किया गया। गृह मंत्री के दौरे के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और कार्यक्रम स्थलों के आसपास निगरानी रखी गई।

पुलिस सम्मान और राजनीतिक विरोध के बीच दौरा अहम

अमित शाह का यह दौरा दो अलग-अलग पहलुओं के कारण चर्चा में है। एक तरफ राज्योत्सव के जरिए उत्तराखंड की स्थापना और उपलब्धियों का उत्सव मनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ राष्ट्रपति निशान मिलने से पुलिस बल को राष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। वहीं, अंकिता भंडारी मामले को लेकर विपक्ष का विरोध भी दौरे के राजनीतिक और सामाजिक माहौल को चर्चा में बनाए हुए है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिवाली से पहले धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख लोगों 

2