Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। 16 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, जिन जिलों में सिर्फ बादल छाए रहेंगे और बारिश नहीं होगी, वहां उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। धूप और वातावरण में अधिक नमी के कारण कई स्थानों पर मौसम गर्म और चिपचिपा महसूस हो सकता है।
Weather Update: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक! कमजोर हुआ मानसून, अब उमस और
लखनऊ समेत कई इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज एक जैसा रहने की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जगहों पर बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकल सकती है। ऐसे में तापमान और उमस में स्थानीय स्तर पर अंतर देखने को मिलेगा।
17 और 18 सितंबर को भी बारिश के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 सितंबर को भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान गरज और चमक के साथ हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क होने के संकेत हैं। इस क्षेत्र में आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें जारी रह सकती हैं।
इन पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली शामिल हैं। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, झांसी और जालौन में भी मौसम बदलने तथा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पूर्वी यूपी के इन जिलों में बरस सकते हैं बादल
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, देवरिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, मिर्जापुर और फतेहपुर में भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
बिजली गिरने के दौरान बरतें सावधानी

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या जलभराव वाले स्थानों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश को लेकर गंभीर चेतावनी नहीं है।
Weather Update: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल, 15 सितंबर तक बारिश को लेकर










