Weather Update: यूपी के 60 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, जानें लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट, 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, लखनऊ से नोएडा तक बादलों की आवाजाही रहेगी, तापमान में गिरावट संभव, लेकिन क्या आपके शहर में भी आज होगी बारिश और अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज कितना बदलेगा, जानिए पूरी जानकारी

यूपी के 60 जिलों में फिर बरसेंगे बादल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 12, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, जबकि शनिवार यानी 12 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कुछ हिस्सों में धूप खिल सकती है तो कई स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Weather Update: आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम? लखनऊ समेत कई जिलों का

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम में हो रहे बदलाव के पीछे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के करीब 60 जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल इन इलाकों के लिए किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। कुछ जगहों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

लखनऊ समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मेरठ और आगरा में भी दिन बढ़ने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

बारिश और बादलों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, झांसी, ललितपुर और महोबा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर और संत कबीर नगर में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बदलाव

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बदलाव
अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर प्रदेश में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अगले करीब एक सप्ताह तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर बारिश होगी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है।