SIR in UP: निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, यूपी में SIR की ड्राफ्ट सूची आज होगी जारी

उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, नागरिक 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद 6 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

SIR in UP

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 6, 2026

SIR in UP: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना चाहता है।जिसके कारण राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग राज्य की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करेगा।निर्वाचन आयोग की ओर से यह मसौदा सूची पहले 31 दिसंबर को प्रकाशित की जानी थी।

UP SIR Draft Voter List: यूपी में ‘वोटर लिस्ट’ का बड़ा क्लीनअप, 2.89 करोड़ नाम कटे; आज जारी होगी ड्राफ्ट सूची

यूपी में SIR की ड्राफ्ट सूची आज होगी जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावेदारी और आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस नोटिस चरण के दौरान 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों पर निर्णय लिए जाएंगे।

6 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

आपको बता दें कि,उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।उन्होंने कहा कि,सभी गणना प्रपत्र प्राप्त हो गए हैं और उनका डिजिटलीकरण भी कर दिया गया है।संशोधित समयसारणी के अनुसार प्रदेश में मसौदा मतदाता सूची आज प्रकाशित की जाएगी।इसके बाद नागरिकों को एक महीने में दावे और आपत्तियां जमा करने करने होंगे।

4 नवंबर से शुरु हुई राज्य में SIR प्रक्रिया

यूपी में SIR की ड्राफ्ट सूची आज जारी की जाएगी। प्रदेश के कई करोड़ मतदाता SIR प्रक्रिया के दौरान अनमैप्ड रह गए हैं।ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी मतदाताओं के पास अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का मौका होगा।चुनाव आयोग की ओर से जारी फॉर्म को भरकर वोटर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आवेदन कर सकते हैं। यूपी में 4 नवंबर से वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

6 फरवरी तक मतदाता दर्ज कर सकेंगे अपनी आपत्ति

गौरतलब है कि,अनमैप्ड मतदाताओं को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिलों में छूटे मतदाताओं की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा।वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।वोटर 6 फरवरी तक अपने दावे-आपत्ति जमा कर सकेंगे

UP में 2.89 करोड़ मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम कटना तय,मतदाता सूची के SIR की समयसीमा समाप्त