UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने अपने संगठन और चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए 42 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति के 20, ओबीसी के 13 और मुस्लिम समुदाय के 9 उम्मीदवार शामिल हैं। इस नई सूची के साथ आसपा अब तक प्रदेश की कुल 87 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।
SC, OBC और मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला प्रतिनिधित्व

बताते चले कि, आजाद समाज पार्टी ने इस सूची में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वर्गों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। घोषित 42 प्रत्याशियों में सबसे अधिक 20 नाम अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इसके बाद 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने सभी घोषित प्रत्याशियों को पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसके साथ ही ये नेता संबंधित विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी तैयारी करेंगे।
पश्चिमी यूपी में इन चेहरों को मिला टिकट
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भी आसपा ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रविंद्र भाटी को प्रत्याशी बनाया गया है। संभल की चंदौसी सीट से रमेश गंधर्व, रामपुर की स्वार सीट से इरफान अल्वी और अमरोहा की हसनपुर सीट से चौधरी शाहनवाज को टिकट दिया गया है। बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से ललित भाटी, अलीगढ़ शहर से फरीद अल्वी प्रधान, एटा की मारहरा सीट से चंद्र प्रकाश और जलेसर से प्रवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। बरेली की मीरगंज सीट से डॉ. जावेद और भोजीपुरा से खुर्शीद को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
लखीमपुर से हरदोई तक आसपा ने घोषित किए उम्मीदवार
लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से सुरेश चंद्र लोधी, सीतापुर की सिंधौली सीट से बाल गोविंद राजवंशी और हरदोई की सांडी सीट से जय प्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद उन्नाव में भी पार्टी ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बांगरमऊ से मुसब्बिर खान, सफीपुर से राज कुमार गौतम और मोहान से मनोज कुमार को टिकट दिया गया है।
रायबरेली की सरेनी सीट से केशवलाल रावत और अमेठी की जगदीशपुर सीट से सुनील राज को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरीगंज से दिनेश साहू, सुल्तानपुर सदर से अनीस अहमद खां और फर्रुखाबाद की कायमगंज सीट से रविंद्र पाल सिंह को चुनावी जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर, बुंदेलखंड और प्रयागराज में भी प्रत्याशी घोषित
औरैया सीट से विजय जे. गौतम, कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से रविंद्र पाल फौजी और कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से अर्पित आजाद को उम्मीदवार बनाया गया है। झांसी की गरौठा सीट से पीतांबर पटेल और बांदा की नरैनी सीट से सुनील कुमार वर्मा को टिकट मिला है। प्रयागराज की फूलपुर सीट से शाहिद अख्तर खान, करछना से चंदन पासी और कोरांव से दिनेश चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं बाराबंकी सदर से कपिल वर्मा पटेल और हैदरगढ़ से रामहेत रावत को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
अयोध्या से वाराणसी तक आजाद समाज पार्टी की चुनावी तैयारी तेज

अयोध्या की गोसाईगंज सीट से मनोज कुमार यादव, अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से महेंद्र राजभर, बहराइच की बलहा सीट से जेपी राव और बलरामपुर सीट से लालजी लहरी को प्रत्याशी बनाया गया है। गोंडा सदर से मोबीन अहमद, गौरा से सुरेश यादव और सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से कालीचरण यादव को टिकट दिया गया है।
पूर्वांचल की सीटों पर भी आसपा ने उतारे उम्मीदवार
मऊ की मुहम्मदाबाद गोहना सीट से प्रेमचंद्र राम, चंदौली की चकिया सीट से सिद्धार्थ प्राण बाहू, वाराणसी की शिवपुर सीट से मनोज कुमार यादव और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से राहुल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। 42 प्रत्याशियों की इस सूची के साथ आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी तैयारियों को और विस्तार दिया है। अब तक 87 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और घोषित विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां बढ़ाने पर रहेगा।










