Advertisements

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। लखनऊ में बंद दरवाजों के पीछे हुई अहम बैठकों में RSS ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय कर दी है। संघ ने साफ संकेत दिया है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। साथ ही पार्टी नेताओं को कड़ा संदेश दिया गया है कि योगी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को अनुशासनहीन मानते हुए बागी की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या योगी को हटाने की अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है और क्या दिल्ली–लखनऊ के बीच चली आ रही सियासी खींचतान अब खत्म हो चुकी है?











