UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को लेकर बड़ा अनुमान, यहां देखें डिटेल

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की कट ऑफ को लेकर बड़ा अनुमान सामने आया है। उम्मीदवारों में फिजिकल टेस्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आखिर कितने नंबर पर चयन संभव है और किस श्रेणी की कट ऑफ कितनी जा सकती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ को लेकर बड़ा अनुमान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 11, 2026

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबंल परीक्षा 2026 की आधिकारिक कट ऑफ जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स ऑनलाइन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3267 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे गए थे।

NEET Re-exam Result: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कब जारी होगा नीट परीक्षा का रिजल्ट

परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर

आपको बता दें कि, इस बार की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पिछले सालों की तुलना में अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं था, जिससे अभ्यर्थियों को गलत उत्तरों का डर नहीं रहा। 2023 की भर्ती परीक्षा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था, जबकि 2020 की परीक्षा में कट ऑफ मध्यम स्तर पर रही थी। इस बार भी प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की उम्मीद है।

संभावित कट ऑफ कितनी जा सकती है?

जानकारी के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की कट ऑफ में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अलग-अलग श्रेणियों के लिए संभावित कट ऑफ इस प्रकार हो सकती है—

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): 190 से 200 अंक
  • सामान्य वर्ग (महिला): 185 से 195 अंक
  • ओबीसी (पुरुष): 180 से 190 अंक
  • ओबीसी (महिला): 175 से 185 अंक
  • ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 180 से 190 अंक
  • ईडब्ल्यूएस (महिला): 175 से 185 अंक
  • एससी (पुरुष): 160 से 170 अंक
  • एससी (महिला): 155 से 165 अंक
  • एसटी (पुरुष): 130 से 145 अंक
  • एसटी (महिला): 125 से 140 अंक

इन आंकड़ों के आधार पर यह स्पष्ट है कि इस बार चयन प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यता

इसी बीच लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता  (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ-साथ उनकी लंबाई, छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और वजन की जांच की जाएगी। इसके बाद दौड़ (Running Test) आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए आगे भेजा जाएगा।

5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती: PMT अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा PST

कट ऑफ कैसे चेक करें?

उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 की कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।

वेबसाइट: uppbpb.gov.in

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Latest Notifications” सेक्शन खोलें
  • “UP Police Constable Cut Off 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • पीडीएफ फाइल ओपन करें
  • कैटेगरी वाइज कट ऑफ चेक करें और डाउनलोड कर लें

यूपी में 6 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए रोजगार मेले, 30 जून तक कई जिलों में होंगे आयोजन