UP News: CM योगी के सख्त निर्देश, जनता की शिकायतों का 24 घंटे में देना होगा जवाब; नवरात्र से छठ तक सुरक्षा पर विशेष निगरानी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज ना की जाए. उन्होंने कहा कि, शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब देना होगा. वहीं, शारदीय नवरात्रि से छठ महापर्व तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद मैदान में उतरेंगे. त्योहारों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किसानों को खाद और आम लोगों की सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. जनशिकायतों का 24 घंटे में जवाब बताते चले किस सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं और आगामी त्योहारों

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 10, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज ना की जाए. उन्होंने कहा कि, शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब देना होगा. वहीं, शारदीय नवरात्रि से छठ महापर्व तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद मैदान में उतरेंगे. त्योहारों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किसानों को खाद और आम लोगों की सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

जनशिकायतों का 24 घंटे में जवाब

जनशिकायतों का 24 घंटे में जवाब

बताते चले किस सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब दिया जाए। जनपद स्तर के साथ शासन स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा हो। नवरात्रि से छठ तक वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनके समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

राजस्व मामलों का 15 दिन में निस्तारण

इसी कड़ी में आगे, सीएम योगी ने दाखिल-खारिज, जमीन की पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्विवाद राजस्व मामलों का समाधान अधिकतम 15 दिनों में किया जाए। प्रत्येक तहसील में लंबित प्रकरणों की सूची सार्वजनिक की जाए और देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय हो। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी

कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी

सीएम योगी ने बीट आरक्षी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और तत्परता से पालन करने के निर्देश दिए। नवरात्रि से छठ महापर्व तक जोन और रेंज स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और गश्त में शामिल होंगे। संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, कस्बों और शहरों में जाम की स्थिति रोकने तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान तेज

सीएम योगी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ उन्हें आवश्यक सहायता, परामर्श और कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई तेज करने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

किसानों को खाद की उपलब्धता, आवास और गोवंश आश्रय पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। कोई भी सहकारी समिति खाद के अभाव में खाली न रहे। जिलाधिकारी स्थानीय मांग के अनुसार कृषि विभाग को समय रहते खाद आवंटन की जानकारी दें। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में उचित व्यवस्थाएं बनाए रखने, पात्र परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ देने और सड़क कटिंग से जुड़ी समस्याओं का 31 अक्टूबर तक समाधान करने के निर्देश दिए गए।

बारिश से हुए नुकसान का 48 घंटे में ब्योरा

बारिश से हुए नुकसान का 48 घंटे में ब्योरा

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने अगले 48 घंटे के भीतर वर्षा से हुए नुकसान और राहत वितरण की पूरी जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

शारदीय नवरात्रि से विजयादशमी तक मंदिरों में विशेष सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि, 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। विंध्याचल धाम, देवीपाटन शक्तिपीठ, मां शाकुंभरी देवी मंदिर और नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी शक्तिपीठ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी ने थाना, चौकी और जिला स्तर पर पीस कमेटियों की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं, आयोजन समितियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने को कहा। दुर्गा पूजा पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा, निर्धारित मानकों के अनुसार डीजे का इस्तेमाल और प्रतिमाओं की सुरक्षित ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी। विजयादशमी पर रावण दहन स्थलों पर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे।

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर ढीले बिजली के तारों, जर्जर खंभों, ट्रांसफॉर्मरों और क्षतिग्रस्त सड़कों की जांच कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, नाव, गोताखोर और जल पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, खोया-पाया केंद्र और सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

CCTV, ड्रोन और सोशल मीडिया से निगरानी

मुख्यमंत्री ने प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेलों और विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन से निगरानी रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर रखी जाएगी, ताकि अफवाहों और माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर समय रहते कार्रवाई हो सके। शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर मांस तथा मदिरा की दुकानें नहीं लगने देने, अतिरिक्त बसें चलाने और बस स्टेशनों पर सफाई बनाए रखने को कहा गया। भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।