UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजार ने चुनाव के लिए प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी है।
Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी हादसे में दर्दनाक मंजर, जर्जर इमारत के मलबे से निकले 9 शव
45 उम्मीदवारों की सूची
https://x.com/ASP4UP/status/2083047533560164406?s=20
पार्टी की ओर से जारी 45 उम्मीदवारों की सूची को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं को प्रभारी बनाया गया है, उन्हें ही चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है। इस सूची के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी ने किस सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।
पहली सूची में 10 मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह
चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने अपनी पहली सूची में 10 मुस्लिम नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने अलग-अलग विधानसभा सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को जिम्मेदारी दी है। जिन मुस्लिम नेताओं को सूची में शामिल किया गया है, उनमें शामली की थाना भवन सीट से मौसम राव, मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से बाबर चौहान और मेरठ शहर सीट से बदर अली का नाम शामिल है। इसके अलावा फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र से गुलजार खान और बदायूं की सहसवान सीट से डॉ. तौहीद अली को पार्टी ने मौका दिया है।
इन सीटों पर भी मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा
बताते चलें कि, आजाद समाज पार्टी ने बरेली कैंट सीट से एडवोकेट अच्छन अंसारी, सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से नौशाद आलम और बस्ती की रुधौली सीट से डॉ. मोहम्मद आकिब को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से एडवोकेट रकीब आलम और गाजीपुर की जमानिया सीट से जावेद इकबाल अंसारी को पार्टी ने चुनावी तैयारी के लिए आगे किया है।
एससी-एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को भी प्रतिनिधित्व
पार्टी की 45 उम्मीदवारों वाली सूची में केवल मुस्लिम चेहरों को ही जगह नहीं दी गई है, बल्कि एससी-एसटी, ओबीसी और अन्य सामाजिक समूहों के नेताओं को भी शामिल किया गया है। आजाद समाज पार्टी के अनुसार, सूची में शामिल 38 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सिख और पिछड़े वर्गों से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने इस चयन के जरिए सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।
संगठन को मजबूत करने पर पार्टी का जोर
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चंद्रशेखर आजाद के निर्देश और प्रदेश कमेटी की सहमति के बाद विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। आजाद समाज पार्टी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सामाजिक न्याय, संविधान तथा बहुजन हितों की आवाज को जनता तक पहुंचाने की अपील की है।
Amit Shah Pune Visit: दौरे से पहले सियासी घमासान, प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी द्वारा जारी पहली सूची ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। उम्मीदवार चयन के जरिए पार्टी ने अपने सामाजिक समीकरण और चुनावी रणनीति का संकेत दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले समय में आजाद समाज पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है और किन नए चेहरों को मौका देती है।










