UP: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) और यमुना सिटी के बीच सिटी बसों के संचालन का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज (शुक्रवार) से इन तीनों शहरों की सड़कों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें (E-Buses) दौड़ने लगेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर कुल 45 ई-बसों के बेड़े को रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक शुरुआत को लेकर तीनों स्थानीय विकास प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेनो और यीडा) में अलग-अलग भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह होगी कि अब मात्र 50 रुपये के अधिकतम किराये में बॉटनिकल गार्डन, ग्रेनो वेस्ट या परी चौक से सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक का सफर तय किया जा सकेगा।
ICC World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2027 की तारीखें आई सामने, क्या विराट-रोहित खेलेंगे आखिरी विश्व कप?
तीन स्लैब में तय हुआ किराया
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और तीनों स्थानीय प्राधिकरणों के बीच हुई आपसी सहमति के बाद ई-बसों का किराया तय कर दिया गया है। हालांकि, संचालन से ठीक एक दिन पहले (बृहस्पतिवार को) किराये में आंशिक बढ़ोतरी की गई। पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर अब न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम 50 रुपये कर दिया गया है। किराये को मुख्य रूप से तीन स्लैब में बांटा गया है:
दूरी (किलोमीटर में) निर्धारित किराया (रुपये में)
0 से 10 किमी 20 रुपये
10 से 30 किमी 30 रुपये
30 किमी से अधिक 50 रुपये
इस किराये की तुलना में नोएडा के कुछ हिस्सों में चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एसी बसों का किराया आज भी न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 25 रुपये है।
नोएडा को मिला प्रदेश का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक डिपो
ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए नोएडा के सेक्टर-90 में उत्तर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ‘ऑल-इलेक्ट्रिक बस डिपो’ बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस डिपो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ से केवल और केवल पर्यावरण अनुकूल ई-बसों का ही संचालन और रखरखाव किया जाएगा। डिपो परिसर में बसों को त्वरित चार्ज करने के लिए हाई-पावर चार्जिंग स्टेशन्स के साथ-साथ किसी भी तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एक हाई-टेक वर्कशॉप भी विकसित की गई है। सभी बसें रात में यहीं पार्क होंगी और सुबह फुल चार्ज होकर अपने निर्धारित रूटों पर निकलेंगी।
विभिन्न रूटों का विवरण और किराया सूची
शुरुआती चरण में पूर्व प्रस्तावित 15 रूटों में से 5 को होल्ड पर रखकर अभी केवल 10 मुख्य रूटों पर ही बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे जेवर, रबूपुरा, दनकौर और यमुना सिटी के विभिन्न सेक्टर्स आपस में सीधे जुड़ जाएंगे।
यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा के मुख्य रूट
ग्रेनो वेस्ट (एक मूर्ति) से नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो: 20 रुपये
परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट (वाया GBU, दनकौर): 50 रुपये
परी चौक से गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU): 20 रुपये
नोएडा सिटी सेंटर से कलेक्ट्रेट सूरजपुर: 50 रुपये
चार मूर्ति से जेवर एयरपोर्ट (वाया तिलपता): 50 रुपये
सूरजपुर से जेवर एयरपोर्ट (वाया गलगोटिया, दनकौर): 50 रुपये
चार मूर्ति से जेवर एयरपोर्ट (वाया बिसरख, सूरजपुर): 50 रुपये
नोएडा से मुख्य रूट
बॉटनिकल गार्डन से: सिटी सेंटर, होशियारपुर होते हुए ग्रेनो वेस्ट (एक मूर्ति) तक।
बॉटनिकल गार्डन से एयरपोर्ट: नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर और रबूपुरा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक।
बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर: अगाहपुर, बरौला, विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-50 मेट्रो, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौराहा और फेज-2 होते हुए।
बॉटनिकल गार्डन से गाजियाबाद (RRTS): सिटी सेंटर, सेक्टर-52, सेक्टर-71 चौराहा, सेक्टर-62 और प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस (Rapid Rail) स्टेशन तक।
सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हैं नई ई-बसें
सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए इन बसों में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं:
पूर्णतः वातानुकूलित (AC): चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए सभी बसें पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एसी हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: हर बस के भीतर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं।
स्मार्ट फीचर्स: सफर के दौरान यात्रियों के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी।
सिटिंग कैपेसिटी: प्रत्येक बस में आरामदायक सफर के लिए 41 सीटों की क्षमता तय की गई है।
FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा का जलवा, जानें कौन-कौन से सितारे रहे शामिल










