UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बुधवार, 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट 2026 पेश करेंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर यह बजट रखा जाएगा। इससे पहले सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी। यह बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले का सबसे बड़ा वित्तीय दस्तावेज माना जा रहा है।
Weather Update: वेलेंटाइन वीक में मौसम का यू-टर्न, उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी
चुनावी साल में अहम बजट

चुनावी साल को देखते हुए इस बार का बजट कई मायनों में खास है। सरकार महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजनाएं पेश की जा सकती हैं। युवाओं के लिए रोजगार और भर्ती से जुड़ी घोषणाएं भी इस बजट का हिस्सा हो सकती हैं।
महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएं
योगी सरकार महिलाओं को साधने के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा कर सकती है। बिहार की तर्ज पर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाएं लागू करने की संभावना है। वहीं युवाओं के लिए नई नौकरियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का ऐलान हो सकता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें।
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बजट में उनके लिए अलग प्रावधान किए जा सकते हैं। कृषि क्षेत्र में निवेश, सिंचाई सुविधाओं और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शामिल हो सकती हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहले ही कह चुके हैं कि बजट में आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की गई है।
हर वर्ग का ध्यान
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और किसानों सभी का हित साधने की कोशिश की गई है। इन वर्गों को प्राथमिकता देने से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।









