UP Budget 2026: यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत, विपक्ष की तैयारियां तेज

यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा, विपक्ष ने एसआईआर और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

UP Budget 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार, 9 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। यह बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन सदन में अध्यादेशों और अधिसूचनाओं को पटल पर रखा जाएगा। सरकार ग्यारह विधेयकों को मंजूरी के लिए पेश कर सकती है।

UP News: बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव का हमला, योगी सरकार पर साधा निशाना

बजट पेश करेंगे सुरेश खन्ना

UP Budget 2026
यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत

11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार विकास को नई गति देने और आगे बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम करेगी।

विपक्ष की तैयारी

विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल एसआईआर मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलने वाले हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था और अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर भी सदन में हंगामा होने की संभावना है।

सर्वदलीय बैठक

बजट सत्र से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र संवाद और सकारात्मक चर्चा से मजबूत होता है। विधानसभा चर्चा का मंच है, शोर-शराबे का नहीं।

बैठक में शामिल नेता

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के नेता राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल बालियान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के रमेश सिंह, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के विनोद सरोज मौजूद रहे। सभी ने सहयोग का भरोसा दिया।

UP News: Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ‘बीजेपी का आयोग’ बन चुका है EC!