UP Budget 2026–27: योगी सरकार का खुला पिटारा, किसानों के लिए सौगातों की बरसात

योगी सरकार ने बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर किसानों के लिए राहत और लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिससे प्रदेश में खुशी की लहर है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

UP Budget 2026–27: उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 फरवरी, 2026 को वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट विधानसभा में पेश कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह बजट प्रस्तुत किया। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। पिछली वित्तीय वर्ष 2025–26 का बजट 8,08,736.06 करोड़ रुपये था, जबकि इस बार बजट 9,12,696.35 करोड़ रुपये का है, जो 12.9% अधिक है। बजट में सभी वर्गों पर ध्यान दिया गया है, लेकिन सबसे अधिक ध्यान किसानों के कल्याण पर केंद्रित रहा।

UP Budget 2026: आज पेश होगा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा खास फोकस

किसानों के लिए बड़े लाभ

UP Budget 2026–27
योगी सरकार का खुला पिटारा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा जैसे कृषि उत्पादों में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान रखता है। सरकार ने अब तक 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जो पिछले 22 वर्षों के भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये से 90,802 करोड़ रुपये अधिक है।

गन्ना मूल्य में वृद्धि:

पेराई सत्र 2025–26 में गन्ना मूल्य की दर में प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

अन्य फसल क्रय और भुगतान:

रबी विपणन वर्ष 2025–26 में 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय कर किसानों को 2,512 करोड़ रुपये का भुगतान।

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में 42.96 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय कर 9,710 करोड़ रुपये का भुगतान।

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में 54,253 किसानों से 2.14 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया और 595 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

किसान एग्री हब और मुफ्त विद्युत

किसान एग्री हब: लखनऊ के गोमतीनगर में किसानों के लिए एग्री हब का निर्माण चल रहा है। यह हब किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने में मदद करेगा।

मुफ्त विद्युत आपूर्ति: नलकूपों से सिंचाई करने वाले किसानों को 1 अप्रैल 2023 से मुफ्त विद्युत प्रदान की जा रही है।

फसल ऋण और बीमा योजना

अल्पकालिक और दीर्घकालिक ऋण:

वर्ष 2025–26 में अल्पकालिक फसल ऋण के तहत 10,257 करोड़ रुपये वितरित कर 15.01 लाख किसानों को लाभ।

दीर्घकालिक ऋण में 205 करोड़ रुपये का वितरण कर 6,870 किसानों को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 2017–18 से 2024–25 तक लगभग 62 लाख किसानों को 5,110 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति। वर्ष 2025–26 में खरीफ के अंतर्गत 2.69 लाख बीमित किसानों को 215 करोड़ रुपये की राशि वितरित।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: वित्तीय वर्ष 2025–26 में 3.12 करोड़ किसानों को 94,668 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित।

Weather Update: वेलेंटाइन वीक में मौसम का यू-टर्न, उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी