UP Board 10th Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, अभी इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। लेकिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है। जानिए आसान स्टेप्स और वैकल्पिक तरीके जिससे आप तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 23, 2026

UP Board 10th Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। बोर्ड ने एक साथ लगभग 50 लाख छात्रों का परिणाम जारी किया है। इसके साथ ही हाईस्कूल रिजल्ट का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

UP Board Result 2026: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार, आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्रों के विजिट करने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया है। कई बार साइट धीमी या खुलने में समस्या हो सकती है। ऐसे में छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम प्राप्त कर सकें।

रिजल्ट चेक करने के दो आसान तरीके

पहले से रजिस्ट्रेशन करके

छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपनी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर सकते हैं। रिजल्ट एक्टिव होते ही परिणाम सीधे उनके खाते में भेज दिया जाता है। यह तरीका उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं।

डायरेक्ट क्रेडेंशियल से रिजल्ट

दूसरे तरीके में छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद सीधे अपने रोल नंबर और आवश्यक विवरण डालकर परिणाम देख सकते हैं। यह सबसे सामान्य और आसान तरीका है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नतीजों का काउंटडाउन शुरू, सचिव ने दी जानकारी

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें? (स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया)

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?
  • सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर, नाम और आवश्यक जानकारी भरनी होगी। स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी किया जा सकता है।

ऑनलाइन मार्कशीट और उसका उपयोग

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को जो मार्कशीट दिखाई देगी, वह प्रोविजनल होगी। इसमें सभी विषयों के अंक और छात्र की पूरी जानकारी दर्ज होती है। यह अस्थायी दस्तावेज होता है, लेकिन इसका उपयोग आगे की पढ़ाई जैसे 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए किया जा सकता है।

लाखों छात्रों के लिए अहम दिन

इस वर्ष यूपी बोर्ड ने एक साथ करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े परिणाम जारी किए हैं। लगभग 50 लाख विद्यार्थियों का हाईस्कूल रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सभी की नजर अपने अंकों और आगे की शिक्षा पर टिकी हुई है।

एमपी में बीएड, बीपीएड एडमिशन पर बड़ा बदलाव, कॉलेजों की संबद्धता रुकी, B.Ed प्रवेश अगले माह से होगा शुरू