1865 पदों के लिए यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026, आवेदन करने का अंतिम मौका

मुंबई  बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन तेजी से जारी हैं। उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जाकर समय रहते अपना फॉर्म भर लें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतर अवसर मानी जा रही है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन तेजी से जारी हैं। उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जाकर समय रहते अपना फॉर्म भर लें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतर अवसर मानी जा रही है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य रखा गया है।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, वित्तीय ज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को क्षेत्र के हिसाब से मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में 15 हजार रुपये, शहरी क्षेत्रों में 18 हजार रुपये और मेट्रो शहरों में 20 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

 

Leave a Comment

2