UGC NET 2026: यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का टाइमटेबल जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

NTA ने UGC NET 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 22 जून से 30 जून तक आयोजित होगी। दो शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की नजर सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर टिकी है।

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का टाइमटेबल जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 7, 2026

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आधिकारिक विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 22 जून 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। इस बार परीक्षा का आयोजन पांच दिनों में किया जाएगा, जिसमें 80 से अधिक विषय शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी, जिससे विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय स्लॉट में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री 2026 के लिए आवेदन शुरू, जेईई मेन स्कोर से होगा चयन

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को उनके विषय और शेड्यूल के अनुसार निर्धारित समय पर परीक्षा देनी होगी।

सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अपडेट

एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा केंद्र और परीक्षा शहर से संबंधित सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 12 से 14 जून 2026 के बीच अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा, एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि जैसे ही एडमिट कार्ड जारी हो, उसे तुरंत डाउनलोड करें। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का शहर, शिफ्ट का समय और विषय कोड ध्यानपूर्वक जांचने और सत्यापित करने की सलाह दी गई है।

विषयवार परीक्षा का विवरण

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की शुरुआत 22 जून से होगी। पहले चरण में दृश्य कला, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, भूगोल, मराठी, पंजाबी, तमिल, श्रम कल्याण और कार्मिक प्रबंधन जैसे विषय शामिल होंगे। दूसरे चरण में कंप्यूटर साइंस और अनुप्रयोग, फारसी, रूसी, बंगाली, गृह विज्ञान, संगीत और जनसंख्या अध्ययन जैसे विषयों की परीक्षा होगी।

30 जून तक चलेगा परीक्षा कार्यक्रम

एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। अंतिम दिन यानी 30 जून को पहले शिफ्ट में अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, हिंदू अध्ययन, मानव विज्ञान, बोडो, गुजराती, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, मानवाधिकार और कर्तव्य जैसे विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में असमिया, समाजशास्त्र, योग, पर्यटन, प्रशासन और प्रबंधन, वयस्क शिक्षा, पुरातत्व, उड़िया, सामाजिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सांख्यिकी और वानिकी जैसे विषय शामिल रहेंगे।

CBSE OSM Row: OSM विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री से मांगा जवाब

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें ताकि उन्हें नवीनतम अपडेट और दिशा-निर्देश मिलते रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल ugcnet@nta.ac.in के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इस प्रकार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपनी तैयारी और दस्तावेज पूरी तरह तैयार रखें।