Twisha Sharma Case: त्विषा की सास के घर पहुंची CBI, जांच में बड़ा मोड़

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Twisha Sharma Case

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब बेहद गरमा गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच की कमान पूरी तरह अपने हाथों में ले ली है। मंगलवार को महिला अधिकारियों सहित सीबीआई की एक विशेष क्राइम यूनिट भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर तफ्तीश के लिए पहुंची।

सीबीआई की इस अचानक हुई छापेमारी के दौरान वहां भारी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने राज्य पुलिस से केस डायरी लेकर ट्विशा के पति अधिवक्ता समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज की थी।

Haryana News: चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा एक्टिव, ‘ऑपरेशन वोटर लिस्ट’ से बदलेगा गेम प्लान

एफआईआर में गंभीर धाराएं

सीबीआई की दिल्ली यूनिट ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल क्राइम यूनिट को मैदान में उतारा है, जिसकी जांच अधिकारी डीएसपी निशु कुशवाहा को बनाया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु), धारा 85 (पति या रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और धारा 3(5) (समान आशय) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की कड़क धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है।

सीबीआई मुख्य रूप से इस बात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि 12 मई की रात को कथित तौर पर फांसी लगाने के बाद पुलिस और अस्पताल को सूचना देने में इतनी देरी क्यों की गई? जहां घटना रात 10:20 बजे की बताई जा रही है, वहीं एम्स अस्पताल से पुलिस को अगली सुबह 5 बजे सूचित किया गया। परिजनों का आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास ने क्रिमिनल लॉयर होने के नाते इस अतिरिक्त समय का उपयोग क्राइम सीन से हेरफेर करने और साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए किया था।

सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज पर टिकी नजरें

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के राज खोलने में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सीसीटीवी फुटेज को सबसे अहम और निर्णायक सबूत माना जा रहा है। मृतका के माता-पिता ने भोपाल जिला अदालत में याचिका दायर कर मांग की है कि 12 मई की रात से लेकर 20 मई तक गिरिबाला सिंह के फोन की पूरी सीडीआर और उनके घर के साथ-साथ ट्विशा को एम्स ले जाते समय के सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित (संरक्षित) रखा जाए।

इस महत्वपूर्ण याचिका पर केस डायरी उपलब्ध न होने के कारण पूर्व में टली सुनवाई अब मंगलवार को होनी तय हुई है। इसके साथ ही, अग्रिम जमानत पर चल रही गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त कराने को लेकर हाईकोर्ट में 27 मई को दोपहर ढाई बजे सुनवाई होनी है।

दिल्ली एम्स की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की शुरुआती कार्यप्रणाली पर मृतका के परिजनों द्वारा गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जाने के बाद, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े निर्देश पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने भोपाल पहुंचकर ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया है। इस री-पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट अगले 3 से 4 दिनों में आने की उम्मीद है, जिससे यह साफ हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

दूसरी तरफ, 10 दिनों तक फरार रहने के बाद जबलपुर से गिरफ्तार हुए पति समर्थ सिंह फिलहाल 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि अपनी स्वतंत्र जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई आज ही विशेष अदालत में आवेदन देकर आरोपी समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी (रिमांड) में लेने की मांग करेगी।

Tamil Nadu Politics:  AIADMK में बगावत तेज, चौथे विधायक ने छोड़ी पार्टी और दिया इस्तीफा

2